BJP को फिर लगे झटके, 1 मंत्री और 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा, जानिए नाम…

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. 2022 के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में मची भगदड़ थमने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार को  तमाम इस्तीफों के बाद अब वृहस्पतिवार को भी ये सिलसिला जारी रहा. इस कड़ी में अब जो नाम जुड़े हैं उनमें नया नाम है आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी.आज ही उत्तर प्रदेश BJP  सरकार के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने सरकार की ओर से मिले आवास और सिक्योरिटी को वापस कर दिया है. इस्तीफा देने के बाद धर्म सिंह सैनी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले.

धर्म सिंह सैनी ने कहा कि दो मंत्री और कुछ अन्य विधायक भी 14 को इस्तीफा दे सकते हैं. सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा सीट से चार बार के विधायक रहे डॉ. धर्म सिंह सैनी ने बीते चुनाव में कांग्रेस के इमरान मसूद को हराया था. इमरान मसूद भी अब सपा में शामिल हो गए हैं. धर्म सिंह सैनी के सपा के टिकट पर नकुड़ विधानसभा सीट से ही लड़ने की संभावना है.

इनका भी इस्तीफा…
वहीं विनय शाक्य  ने भी साफ़ कर दिया है कि वे भी जल्द ही सपा जॉइन कर करने वाले हैं. वे गुरुवार को स्वामी प्रसाद मौर्य से मिलने पहुंचे थे. BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे गए चिट्ठी में शाक्य ने लिखा है कि प्रदेश सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं व जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जों नहीं दी गई और न उन्हें उचित सम्मान दिया गया. इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा ही दलितों, पिछड़ों, किसानों व बेरोजगारों नौजवानों और छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की भी घोर उपेक्षा की गई है. प्रदेश सरकार के ऐसे कूटनीतिपरक रवैये के कारण मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं. स्वामी प्रसाद मौर्य शोषितों और पीड़ितों की आवाज हैं. वे हमारे नेता हैं, मैं उनके साथ हूं.

डॉ. मुकेश वर्मा भी गए
इससे पहले सुबह शिकोहाबाद से विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजा है. डॉ. मुकेश वर्मा 5 साल पूर्व ही BJP में शामिल हुए थे. इससे पहले वे बहुजन समाज पार्टी में थे. 2012 का विधानसभा चुनाव उन्होंने बसपा से लड़ा था और दूसरे नंबर पर रहे थे. डॉ. मुकेश वर्मा ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे नेता हैं. वह जो भी फैसला लेंगे हम उसका समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी कई नेता हमारे साथ आएंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *