UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress Leader Priyanka Gandhi) ने पार्टी के 125 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है. प्रियंका गांधी ने महिलाओं के नामों का एलान करते हुए कहा कि ये सभी महिलाएं संघर्ष करने वाली हैं. बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा देवी को भी टिकट दिया है.
प्रियंका गांधी ने कहा, ”125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं हैं. हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों.” उन्होंने कहा, ”पहली सूची में 40 फीसदी युवाओं को भी टिकट दिया गया है. हमारी कोशिश है कि हम इनके माध्यम से यूपी की राजनीति को नई दिशा देने में कामयाब होंगे.”
किसको कहां सि मिला टिकट
फर्रूखाबाद से सलमान खुर्शीद की पत्नी को टिकट, एटा से गुंजन मिश्रा को कांग्रेस ने टिकट दिया, संभल से निदा अहमद को कांग्रेस ने टिकट दिया, गोंडा से रामा कश्यप, उन्नाव रेप कांड पीड़िता की मां को कांग्रेस ने टिकट दिया, शिकोहाबाद से शशि शर्मा, इलाहाबाद दक्षिण से अल्पना निषाद को कांग्रेस का टिकट ।
125 प्रत्याशियों में 50 महिला प्रत्याशियों को टिकट
शाहजहांपुर से पूनम पांडे को कांग्रेस ने टिकट दिया, सोनभद्र में आदिवासी रामराज गोंड को टिकट, मौजूदा विधायक आराधना मिश्रा मोना को टिकट मिला।
कानपुर-कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी
कानपुर से 5 टिकट घोषित
आर्य नगर से प्रमोद जायसवाल बने कांग्रेस के प्रत्याशी
किदवई नगर विधानसभा से अजय कपूर
कानपुर छावनी से सोहेल अख्तर अंसारी
महाराजपुर से कनिष्क पांडे
बिल्हौर सुरक्षित उषा रानी कोरी बनी प्रत्याशी
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए नया नारा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नया नारा दिया, लड़की हूं लड़ सकती हूं के बाद “लड़ेगा,बढ़ेगा,जीतेगा यूपी ।
