बुर्के पर बवाल: ‘वो बुर्का टोपी में आएंगे तो हम भगवा पहन कर कॉलेज आएंगे’

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के कई शिक्षण संस्थानों में आजकल बुर्के को लेकर संग्राम छिड़ा है. मुस्लिम लड़कियों के बुर्का या नकाब पहनकर कॉलेज आने पर हुआ बवाल थमा भी नहीं था कि, अब अलीगढ़ में बुर्का टोपी बनाम भगवा का मामला सामने आ रहा है. अलीगढ़ के डीएस डिग्री कॉलेज में ड्रेस कोड को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है.

तीन दिन की चेतावनी
बताया जा रहा है कि, एक छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने प्रॉक्टर को ज्ञापन देकर कहा कि, मुस्लिम छात्र-छात्राए ड्रेस कोड के बजाए बुर्का और टोपी लगाकर कॉलेज आ रहे हैं. इन पर रोक लगाई जाए अगर इन पर रोक नहीं लगाई जाती है तो हम लोग भी भगवा कलर के कपड़े पहन कर कॉलेज आना शुरु कर देंगे. इतना ही नहीं शहर के अन्य कॉलेज में भी ज्ञापन देकर बुर्के पर प्रतिबंध की मांग करेंगे. छात्र संगठन ने प्रतिबंध के लिए तीन दिन का समय दिया है.

प्रॉक्टर साहब कहिन…
इस मामले में डीएस क़लेज के चीफ प्रॉक्टर मुकेश भारद्वाज का कहना है कि, सभी छात्र-छात्राओं को ड्रेस कोड में आना अनिवार्य है और इसी की अनुमति हैं. कोई छात्र टोपी या छात्रा बुरका पहनकर कॉलेज नहीं आता है. हो सकता है एडमिसन के लिए आए कुछ नए युवक युवतियां इस तरह के कपड़े पहन कर कैंपस में आए हों.

फिरोजाबाद में भी हुआ था बवाल


फिरोजाबाद के एसआरके डिग्री कॉलेज में बुर्का पहनकर आई छात्राओं को कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश देने से इंकार कर दिया था. खुद प्रिंसिपल छात्राओं के छड़ी दिखाते नजर आए थे. इस मामले में छात्राओं ने कहा था कि, पहले तो कोई रोक टोक नहीं थी इससे पहले हम बुर्का (चेहरा खुला) पहनकर क्लास में भी गए हैं.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *