बुलंदशहर : 3 दिसंबर को स्याना क्षेत्र में फैली गोकशी के शक में हिंसा मामले में बुलंदशहर पुलिस को एक और कामयाबी मिली है, हिंसा मामले के मुख्य आरोपी शिखर अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बताया जा रहा है कि शिखर अग्रवाल स्याना बीजेपी यूथ विंग का अध्यक्ष भी है, शिखर अग्रवाल हिंसा के बाद से ही फरारा था, शिखर के ऊपर हिंसा भड़काने के आरोप हैं
हापुड़ से हुई गिरफ्तारी
बता दें कि शिखर अग्रवाल की गिरफ्तारी बीती रात हापुड़ जिले से हुई है, एसआईटी शिखर अग्रवाल से पूछताछ कर रही है, उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां एसआईटी कोर्ट से उसे 10 दिन की हिरासत में लेने की मांग करेगी, शिखर पर स्याना बवाल में नामजद आरोपी है.
पुलिस को धमकाया था
हिंसा के बाद फरार होने पर शिखर अग्रवाल ने एक वीडियो जारी किया था, शिखर ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था, जिसमें वो पुलिस को हड़का रहा था, इतना ही नहीं शिखर खुद को बेकसुर बताता दिखाई दे रहा
योगेश भी हुआ गिरफ्तार
इससे पहले एक और मुख्य आरोपी योगेश राज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, योगेश राज पर भी हिंसा भड़काने के आरोप है, योगेश राज बजरंग दल से जुड़ा बताया जा रहा है.

हुई थी इंस्पेक्टर और एक युवक की हत्या
बीती 3 दिसंबर को जिले के स्याना में गोकशी की अफवाह पर असामाजिक तत्वों ने उपद्रव मचाया था, गोकशी की अफवाह से गुस्साये लोगों ने चिंगरावठी कोतवाली में भी तोड़ फोड़ की थी, इतना ही नहीं चिंगरावठी इलाके पर कुछ तांडव मचाया था, इस दौरान जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो असामाजिक तत्वों ने पुलिस की टीम पर भी हमला किया, जिसमें इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौत हो गई थी, इस घटना में एक युवक सुमित की भी मौत हुई थी
