‘वार्ड नंबर 49 के पार्षद लापता है, कहीं मिले तो सूचना दें’

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़ : बन्नादेवी क्षेत्र में नगर निगम के वार्ड 49 प्रतिभा कॉलोनी मोहन नगर में लोगों ने पार्षद गुमशुदा के पोस्टर लगा दिए हैं. दरअसल, कोरोना वायरस महामारी से बचाव  के लिए नागरिकों के अनरोध के बाद भी क्षेत्रीय पार्षद द्वारा क्षेत्र में एक बार भी सैनिटाइजिंग नहीं कराया. इससे नाराज स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में पार्षद गुमशुदा के पोस्टर लगा दिए हैं.

लोगों में है गुस्सा

सोमवार को नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने कॉलोनी में एक परिवार को कोरोना वायरस की आशंका में आइसोलेट कर दिया है. पार्षद की अनदेखी से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. क्षेत्रीय नागरिक संजीव शर्मा उर्फ सोनू ने बताया कि वार्ड संख्या 49 प्रतिभा कॉलोनी मोहन नगर में मधु सिंघल पार्षद हैं. क्षेत्र में पार्षद के पति योगेश सिंघल क्षेत्र में विकास कार्यों की देख-रेख करते हैं.

स्थानीय लोगों की बात को अनसुना किया

क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद पति से कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए क्षेत्र में सैनिटाइजिंग कराने का अनुरोध किया. लेकिन उन्होंने क्षेत्रीय लोगों की बात को अनसुना करके एक तरीके से नकार दिया है. स्थानीय पार्षद को क्षेत्र की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है. जहां आज स्वास्थ विभाग और नगर निगम की टीम ने कॉलोनी में कोरोना वायरस की आशंका के चलते एक परिवार को घर में ही आइसोलेट कर दिया है. इसके बाद क्षेत्रीय नागरिकों के सब्र का बांध टूट गया और नागरिक स्थानीय पार्षद की अनदेखी के विरोध में आ गए हैं और उन्होंने कॉलोनी में गुमशुदा पार्षद के पोस्टर लगा दिए हैं.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *