नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा के दौरे पर रहे. इस दौरान सीएम योगी बेहद सख्त दिखे. इतना ही नहीं नोएडा में समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों की ऐसी क्लास लगाई कि, सब बगलें झांकते नजर आए.
लापरवाही से लाल दिखे सीएम
दरअसल, समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी दिल्ली से सटे नोएडा में लॉकडाउन की तैयारियों को लेकर बेहद नाराज दिखे. समीक्षा बैठक में सीएम ने डीएम से लेकर सीएमओ तक सभी को कड़ी फटकार लगाई. बता दें कि, लॉकडाउन के दौरान नोएडा में उमड़ी लाखों लोगों की भीड़ ने लोकडाउन की धज्जियां उड़ा दी. दिल्ली और दूसरे राज्यों से आए लोगों को रोकने के लिए नोएडा में कोई इंतजाम नहीं दिखे जिसका नतीजा ये हुआ कि, लोगों की भीड़ हाईवे और सड़क पर दिखी.
डीएम से कहा ‘बकवास बंद करो’
समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी के सवाल के जवाब में जिलाधिकारी गोल-मोल जवाब देने लगे, नाराज होकर सीएम ने कहा कि, अपनी बकवास बंद करो, 2 महीने से कोई काम नहीं किया दो महीने पहले अलर्ट जारी कियी गया था. काम करने के बजाए एक दूसरे पर टाल रहे हो.
https://youtu.be/G1p6vJCfSQIhttps://youtu.be/G1p6vJCfSQI
हटाए गए डीएम बीएन सिंह, ने डीएम बने सुहाल एल वाई
इस घटना के बाद माना जा रहा था कि, बीएन सिंह पर कार्रवाई होगी और शाम होते-होते हुआ भी यही. बीएन सिंह को नोएडा के डीएम पद से हटाकर राजस्व परिषद भेज दिया. उनकी जगह सुहास एल वाई को नोएडा का नया डीएम बनाया गया है.
