विकी डोनर फिल्म जिसने भी देखी होगी उनको स्पर्म डोनेशन की जानकारी होगी. हालांकि इस फिल्म से बहुत पहले स्पर्म डोनेशन का चलन था. जब आईवीएफ तकनीक ईजाद हुई तब स्पर्म डोनेशन चलन में आया. स्पर्म डोनेशन उन लोगों के लिए वरदान है जो मां-बाप नहीं बन सकते हैं. स्परर्म डोनर भी एक जॉब की तरह है और इससे अच्छी आमदनी हो सकती है. स्पर्म डोनर में क्या-क्या गुण होने चाहिए और कौन-कौन स्पर्म डोनर बन सकता है, इसके बारे में यहां विस्तार से जानें.
हेल्थ की जांच करायें
स्पर्म डोनर बनने की सबसे पहली योग्यता हेल्दी होना है. यानी स्पर्म डोनेट करना वाला पुरुष शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ होना चाहिए. इसके लिए उसे कैंसर, मधुमेह, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी, एड्स आदि की जांच करानी चहिए. इसके अलावा उसे किसी तरह का कोई गुप्त रोग नहीं होना चाहिए.
समलैंगिक न हो
स्पर्म डोनर वही पुरुष कर सकता है जो कि समलैंगिक यानी गे न हो. यहां पर किसी समलैंगिक के स्पर्म को इसलिए स्वीकार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि ऐसे पुरुषों को गुप्त रोग होने की संभावना अधिक रहती है. इसलिए समलैंगिक स्पर्म डोनर नहीं बन सकते हैं.
उम्र 40 साल से अधिक न हो
स्प र्म डोनर के लिए भी उम्र की सीमा का निर्धारण किया गया है. हालांकि इस काम के लिए ज्यादातर युवाओं को ढूंढा जाता है. फिर भी स्पर्म डोनर के लिए एक उम्र की सीमा का निर्धारण किया गया है और वह है 40 साल. दरअसल कम उम्र के लोगों का स्पर्म हेल्दी होता है.
फिटनेस है जरूरी
पुरुष की आदतों और उसके व्यक्तित्व का असर उसकी आने वाली पीढ़ी पर पड़ता है. इलिए ऐसे स्पर्म डोनर की ही मांग की जाती है जिसका कद अच्छा हो फिटनेस भी बेहतर हो. क्योंकि इस तरह के पुरुष की होने वाली संतान भी अच्छी कद-काठी वाली होती है.
सैंपल हो बेहतर
स्क्रीनिंग होने के बाद अगर डोनर को स्पर्म देने के लिए हां बोल दिया जाता है तो उसे सैम्पल भी देना पड़ता है. इस सैम्पल को या तो सेक्स या फिर मास्टिबेशन के द्वारा दिया जा सकता है. इससे स्पर्म काउंट का पता चल जाता है और स्पर्म डोनेट करने से 5 दिन पहले स्पर्म सैम्पल देने से स्पर्म की क्वालिटी भी अच्छी होती है.
कुछ कानूनी बातें
स्प र्म डोनेट करने वाले इंसान को गुप्त रखा जाता है. वह अपने बारे में किसी को बता नहीं सकता है. इसके अलावा जो लोग स्पर्म लेते हैं उनको भी स्पर्म डोनेट करने वाले इंसान से मिलने नहीं दिया जाता. हालांकि इसके बारे में उनको बताया जाता है. स्पर्म डोनेट के बाद वह किसे दिया गया है या कौन उसके जरिये मां बनी है इसके बारे में भी जानकारी गुप्त रखी जाती है.
