कासगंज: रहस्मयी आग के बारे में अभी तक आपने ऐसा कहानियों में सुना होगा…फिल्मों में देखा होगा…लेकिन जनपद कासगंज में एक अजीब मामला बीते 5 दिनों से देखने को मिल रहा है. सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर में एक ग्रामीण के घर में बीते 5 दिनों से लगातार अचानक आग लग रही है जिससे घर मे आग लगने की चर्चा पूरे इलाके में रहस्य का विषय बनी हुई है।
5 दिन में 80 बार लग चुकी आग
दरअसल, गांव रायपुर के रहने वाले रूप किशोर सोलंकी की माने तो उनके घर में बीते 5 दिन में लगभग 80 बार घर मे रहस्मयी तरीके से आग लग चुकी है. ये आग कभी कपड़ों में लगती है तो कभी घर में रखे दूसरे सामान में. ग्रामीणों को घर के बाहर बाल्टी और टब में पानी लेकर बैठना पड़ता है. मकान मालिक रूप किशोर का कहना है कि आग किसी भी समय घर मे जल उठती है. इस वजह से दिन रात घर की रखवाली करनी पड़ रही है।
अचानक लग जाती है आग
ये आग कभी कपड़ो में तो कभी गेंहू की बोरी में अचानक से लग जाती है. गांव वालों के मुताबिक ग्रामीणों की आंखो के सामने आग लग जाती है. आग लगने को लेकर ग्रामीण दहशत में है. वहीं रहस्यमयी आग पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं जब मामले की जानकारी प्रशासन को दी गयी तो लेखपाल मौके पर जांच करने पहुंचे. इस दौरान लेखपाल के सामने भी अचानक ये आग जल उठी. जिससे लेखपाल भी अचंभित रह गए. पूरे मामले को लेकर ग्रामणो ने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
कासगंज से फहम अख्तर की रिपोर्ट: ApnaUttarpradesh
