नई दिल्ली: बीते एक सप्ताह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार कम हो रही है और ये गिरावट लगातार जारी रहने का आसार है. अगले एक महीने में पेट्रोल करीब 7 रुपए सस्ता हो सकता है क्योंकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चा तेल सस्ता हुआ है वहीं रुपये में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूती आई है. विशेषज्ञों की मानें तो इन हालात में देश में पेट्रोल 7 रुपए तक सस्ता हो सकता है.
अभी क्या हैं हलात?
बीते सप्ताह से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार कम हो रहे हैं. राजधानी दिल्ली में भी एक सप्ताह में पेट्रोल के दाम 82.23 रुपये प्रति लीटर से 81.25 रुपए लीटर तक आ गए हैं. दिल्ली एनसीआर में और भी कम होने की संभावना है.
बाजार पर क्या है विशेषज्ञों की राय
एक्सपर्ट के मुताबिक सऊदी अरब की तरफ से कच्चा तेल की सप्लाई ज्यादा होने से तेल के दाम कम हो रहे हैं. अक्टूबर के शुरुआत में कच्चा तेल साल 2018 के सबसे उपरी लेबल 86.17 डॉलर प्रति बैरल पर था जो अब 76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है यानि करीब 13 फीसदी कीमत कम हुई हैं. ऐसे में अगर सऊदी अरब से कच्चा तेल इसी तादात में मिलता रहा तो ये कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है. तब रूपया सस्ता होने पर एक अमेरिकी डॉलर 72.50रुपये तक हो सकता है, तब देश में पेट्रोल के दाम 6 से 7 रुपए तक कम हो जायेंगे. हालांकि, देश में पेट्रोल कंपनियां अपनी मर्जी से ही दाम कम ज्यादा करेंगी.
कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम-
विशेषज्ञ बताते हैं कि, तेल कंपनियां 3 तरीके से पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती हैं.
1- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव के आधर पर
2- आयात करते वक्त रुपए और डॉलर की कीमत के हिसाब से
3- अंतरराष्ट्रीय बाजर में पेट्रोल-डीजल के भाव के आधार पर
