कानपुर:- कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में गुरुवार को देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के चलते बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ा चौराहा से पैदल स्कूटर, बाईक और रिक्शा खींच कर प्रदर्शन शुरू किया. साथ ही डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला और इसे ‘जेब काटने की नीति’ बताया.
महंगाई बढ़ी बीजेपी चुप
कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस ने सरकार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने पर घेरा. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि महंगाई को डायन कहने वाले भाजपाई अब इस महंगाई पर क्यों चुप है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सरकार में क्रूड ऑयल की कीमतें 117 प्रति बेरल थी, लेकिन वर्तमान में यह 90 से भी कम है. बावजूद इसके सरकार क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद भी लोगों को पेट्रोल-डीजल महंगा बेच रही है.
राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
जिला कांग्रेस द्वारा शहर में प्रदर्शन करते हुए कचहरी में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया. जिसमे पूर्व सांसद राजाराम पाल, विधायक सुहैल अंसारी, इकबाल अहमद, राजकुमार शुक्ला, नौशाद आलम, सुबोध बाजपेई, विमल तिवारी, तूफैल अहमद, तौहीद सिद्दीकी, ज़फ़र शाकिर, विमल काश्यप, संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे.
अपना उत्तर प्रदेश के लिए कानपुर से वरिष्ठ संवाददाता फैज़ान हैदर की रिपोर्ट।
