नोएडा: जल्दबाजी और आपाधापी के चलते रॉन्ग साइट गाड़ी चलाना हमेशा से खतरनाक होता है इसमें ट्रैफिक नियमों का तो उल्लंघन होता ही है. अपनी और दूसरे की जान पर भी खतरा रहता है. दिल्ली एनसीआर में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो रॉन्ग साइड चलना शान समझते हैं. लेकिन यहीं रॉन्ग साइड गाड़ी चलाना अब नोएडा में खतरे से खाली नहीं है. क्योंकि, पुलिस विभाग और नोएडा अथॉरिटी मिलकर गलत दिशा में गाड़ी चलाने वालों के लिए खतरनाक प्लान लेकर आ रहे हैं
सड़कों पर लगेंगे ‘टायर किलर्स’
पुणे के बाद अब नोएडा ऐसा शहर होगा जहां सड़कों पर टायर किलर्स लगेंगे. फिलहाल शहर में पांच जगहों पर ये ‘टायर किलर्स’ लगाए जाएंगे और अगर नोएडा में यो प्लान सफल हुआ तो इसे सूबे के दूसरे जिलों में भी लागू किया जा सकता है.

नए वर्ष से कसी जाएगी नकेल
अथॉरिटी के मुताबिक नोएडा में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर नकेल कसने के लिए जो टायर किलर्स लगेंगे वो नए साल से लगने शुरू हो जाएंगे. पहला टायर किलर्स नए साल पर लग जाएगा. अथॉरिटी और पुलिस विभाग के मिताबिक गलत दिशा में गाड़ी चलाने की बढ़ती घटनाओं के चलते ही ये फैसला लिया गया है.
इन जगहों पर पंचर हो सकता है टायर
अथॉरिटी शहर में फिलहाल पांच जगहों पर ये टायर किलर्स लगाएगी. पुलिस की सलाह के बाद जो जगह चिन्हिंत की गई हैं. उनमें
सेक्टर 61 साईं मंदिर यू-टर्न, होशियारपुर यू-टर्न, सेक्टर 74-76, सेक्टर 77 और सेक्टर 75 मेट्रो स्टेशन के करीब वाली जगह पर चिन्हित की गई हैं. हालांकि, इससे पहले ही अथॉरिटी बोर्ड लगाकर इसकी जानकारी देगी.
क्या है ‘टायर किलर्स’ की खासियत?

दरअसल, ये टायर किलर्स ब्रेकर की तरह पूरे रोड़ पर लगेंगे. सही दिशा में चलने वाले वाहनों के आने पर इसके कांटे सड़क के अंगर हो जाएंगे. वहीं रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों में सड़क पर एक ओर से उभरे हुए ये कांटे पहियों में घुस जाएंगेऔर टायर के चिथड़े उड़ा दंगे. विदेशो में ये टायर किलर्स ज्यादातर सड़कों पर लगाए जाते हैं. इससे अपराधों पर लगाम लगती है वहीं ट्रैफिक नियमों का भी बखूबी पालन होता है.
