भगवान राम के बाराती बनें सीएम योगी, ऐसे बरसाए फूल

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : देश की सियासत में इन दिनों राम मंदिर का मुद्दा गर्माया हुआ है. खासकर उत्तर प्रदेश के गलियारों में इन दिनों राम मंदिर निर्माण की मांग तेजी से उठ रही है. राम मंदिर निर्माण की गूंज के बीच बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम के ससुराल यानि की जनकपुर धाम पहुंचे. जनकपुर धाम में योगी आदित्यनाथ का स्वागत जोरो-शोरों से किया गया.

दरअसल, नेपाल स्थित जनकपुर धाम में बुधवार को भगवान राम और माता सीता का विवाहोत्सव कार्यक्रम मनाया गया. इस दौरान योगी आदित्यनाथ भी वहां पहुंचे और पूजा-अर्चना की. बुधवार को ‘विवाह पंचमी’ समारोहों में हिस्सा लेने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के तौर पर जनकपुर पहुंचे आदित्यनाथ का स्वागत प्रांत दो के मुख्यमंत्री मोहम्मद लालबाबू राउत गद्दी ने किया.

यह भी पढ़ें : भारत के अलावा इस देश में भी है भगवान राम की अयोध्या…

1910 में हुआ था मंदिर का निर्माण
बता दें कि जनकपुर माता जानकी मंदिर के लिए प्रख्यात है. तीन मंजिला संगमरमर की इस खूबसूरत इमारत का निर्माण 1910 में कराया गया था. क़रीब 4860 वर्ग फ़ीट में फैले इस मंदिर का निर्माण टीकमगढ़ की महारानी कुमारी वृषभानु ने करवाया था.

यह भी पढ़ें : टूट रही थी मस्जिद, ‘रो रहे थे राष्ट्रपति, सो रहे थे प्रधानमंत्री’

 

योगी पर हुई फूलों की बरसात
जनकपुर धाम में योगी आदित्यनाथ जैसे ही पहुंचे लोगों ने उसका स्वागत फूल बरसा कर किया. योगी के स्वागत के लिए पूरे मंदिर परिसर को को रंग-बिरंगी रोशनी, कागज के झंडे और बैनरों से सजाया गया था. आदित्यनाथ जब मंदिर में पूजा कर रहे थे उस वक्त हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए.

यह भी पढ़ें : हजरत निजामुद्दीन दरगाह में महिलाओं की एंट्री क्यों है बैन?

दोपहर में वह राम-सीता ‘स्वयंवर’ में शामिल हुए और बारह बीघा मैदान में आयोजित विवाहोत्सव में हिस्सा लिया. राम-सीता विवाह के उपलक्ष्य में ‘विवाह पंचमी’ पर ‘स्वयंवर’ का आयोजन किया जाता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *