लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के 10 सीनियर अधिकारियों के तबादले किए हैं. इन तबादलों में बड़ा फेरबदल ये कि, प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पद से पीवी रमाशास्त्री की छुट्टी हो गई है और एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार नए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बनाए गए हैं.
इन 10 अफसरों का हुआ तबादला
1- एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पीवी रामा शास्त्री हटाए गए, पीवी रामा शास्त्री अब एडीजी विजिलेंस बनाए गए हैं, पीवी रामशास्त्री डीजी विजिलेंस का भी प्रभार देखेंगे
2- सीनियर IPS प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस के नए सेकंड चीफ यानि नए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बनाए गए हैं
3-अंजू गुप्ता वूमेन पावर लाइन से हटाकर एडीजी पीटीएस मेरठ भेजी गई हैं
4- लक्ष्मी सिंह आईजी लखनऊ रेंज बनाई गई हैं
5- आईजी लखनऊ रहे एस के भगत का रुतबा बढ़ा है एस के भगत गृह सचिव बनाए गए हैं
6- एलवी एंटनी देवकुमार एडीजी सीबीसीआईडी बनाए गए हैं
7- दीपेश जुनेजा एडीजी कार्मिक (पुलिस महानिदेशालय ) बनाए गए
8- नीरा रावत को एडीजी वूमेन पावर लाइन की जिम्मेदारी दी गई है
9- राजीव सभरवाल एडीजी जोन मेरठ की जिम्मेदारीसंभालेंगे
10- बीके सिंह एडीजी पीएसी के साथ ही एडीजी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठाएंगे
कौन हैं नए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार?
1990 बैच के IPS अधिकारी हैं
पश्चिम यूपी में एनकाउंटर कॉप के नाम से मशहूर हैं प्रशांत कुमार
वर्तमान में एडीजी मेरठ जोन के पद पर हैं
मेरठ में कानून व्यवस्था के लिए बेहतर काम किया है
सीएम योगी आदित्यनाथ और डीजीपी सराहना भी कर चुके हैं
उत्कृष्ठ पुलिस सेवा का पुरस्कार पा चुके हैं
