AMU विवाद : सात कश्मीरी छात्रों पर कार्रवाई करेगा यूनिवर्सिटी प्रशासन

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़ : 11 अक्टूबर को अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में कश्मीर में मारे गए आतंकी मन्नान वानी के समर्थन में देश विरोधी नारे लगाने वाले छात्रों पर प्रशासन कार्रवाई कर सकता है. यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से पुलिस को दिए गए वीडियो में फुटेज के आधार पर उन 7 कश्मीरी छात्रों की पहचान हो चुकी है, जिन्होंने देश विरोधी नारेबाजी की थी.

इंतजामिया की ओर से जारी किया गया नोटिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सभी 7 कश्मीरी छात्रों को इंतजामिया की ओर पहले ही नोटिस दिया जा चुका है. रविवार को सीओ सिविल लाइंस संजीव दीक्षित के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) एएमयू में केनेडी हॉल गया और उस घटना स्थल का निरीक्षण किया, जहां मन्नान के जनाजे की नमाज पढ़ने के लिए कश्मीरी छात्र इकट्ठा हुए थे. यह वही स्थान है जहां पर देश विरोधी नारेबाजी की गई थी.

क्या है पूरा मामला
दरअसल, एएमयू से निष्कासित पीएचडी स्कॉलर आतंकी मन्नान बशीर वानी को मार गिराने की खबर पर गुरुवार को एएमयू कैंपस में कश्मीरी छात्रों ने देश विरोधी नारेबाजी की थी. करीब डेढ़ सौ छात्र एएमयू के केनेडी हॉल के लॉन में जुटे थे. इन्होंने मन्नान को ‘भाई’ बताते हुए कहा था कि वह विचारधारा था, हमेशा दिलों में जिंदा रहेगा’. छात्रों ने ‘हमें चाहिए आजादी’ जैसे नारे भी लगाए थे. इस दौरान जनाजे की नमाज अदा करने की भी कोशिश की गई थी, हालांकि प्रॉक्टोरियल टीम के दखल देने के कारण उन्हें रोक दिया गया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *