लखनऊ : 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए सपा और बसपा ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है. सपा-बसपा के गठबंधन के ऐलान के बाद बसपा नेता विजय यादव ने मुरादाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया है. मायावती के जन्मदिन के अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए बसपा नेता विजय यादव ने खुले मंच से बीजेपी को धमकी दे डाली.
विजय यादव ने मंच से कहा कि “इन बीजेपी वालों को तो दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे. घबराने की जरूरत नहीं है. आज इन्हें नानी याद आ गई होगी, मरी हुई नानी, कि एसपी-बीएसपी एक हो गई.” देखिए VIDEO…
#WATCH BSP leader Vijay Yadav in Moradabad: Inn BJP waalon ko toh dauda dauda kar maarenge. Ghabrane ki zaroorat nahi hai. Aaj inhe nani yaad aagai hogi, mari hui nani, ki SP-BSP ek hogaye. (Note: Strong language) (15.01.2019) pic.twitter.com/Y5jkzB0Hs0
— ANI UP (@ANINewsUP) January 16, 2019
न्यूज एजेंसी ANI की ओर से जारी किए गए वीडियो में विजय यादव बोल रहे हैं. ‘जब से देश में बड़ी भैंस पार्टी है तो वह है भारतीय जनता पार्टी है. कांग्रेस ने चार गांधी दिए, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी. मगर भाजपा ने क्या दिया, मोदी, नीरव मोदी, ललित मोदी और अंबानी की गोद में बैठा नरेंद्र मोदी. मैं बता रहा हूं सिर्फ नरेंद्र मोदी ने किसी के लिए कुछ किया है तो उद्योगपतियों के लिए किया है, बाकि किसी गरीब के लिए मेरे दोस्तों कुछ नहीं किया है. इसलिए मेरे दोस्तों आगे चुनाव आने वाला है. अभी तो ली अंगडा़ई है, आगे बहुत लड़ाई है. इन भारतीय जनता पार्टी वालों को दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे दोस्तों, घबराने की जरूरत नहीं है. आज इन्हें अपनी नानी याद आ गई हो गई है. मरी हुई नानी. कि सपा-बसपा एक हो गए. आज सपा-बसपा को एक मंच पर देखकर सभी बेहोश हो गए. इसलिए हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है.’
