आज है धनतेरस, शुभ मुहूर्त में ही करें मां लक्ष्मी और कुबेर की अराधना

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

शारदीय नवरात्र, करवाचौथ खत्म होने के बाद सबकी निगाहें देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दिवाली पर टिक गई हैं. दिवाली से पहले भी लोगों की निगाहें धनतेरस की खरीददारी पर टिकी हुई हैं. इस साल धनतेरस का त्योहार 5 नवंबर को मनाया जाएगा. ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी का जन्‍म हुआ था, इसलिए इस दिन खासतौर पर उनकी पूजा की जाती है. धनतेरस को मां लक्ष्‍मी और गणेश जी की भी पूजा होती है.माना जाता है कि इस पर्व नईं वस्तुएं खरीदना शुभ होता हैं.

आपको बता दें कि धनतेरस पर आपको क्या खरीदना चाहिए, लगभग सभी जनते हैं. लेकिन धनतेरस को किन चीजों नहीं खरीदना चाहिए. इसके बारे में हम आपको बता रहें हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनके धनतेरस के दिन खरीदतने से मंगल की बजाए घर में अमंगल होता है. पौरणिक मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है.

लोहा: धनतेरस के दिन लोहे की बनी हुईं चीजें घर में नहीं लानी चाहिए.अगर आपको लोहे के बर्तन खरीदने हैं तो धनतेरस से एक दिन पहले ही बर्तन खरीद लें.

खाली बर्तन नहीं लेने चाहिए: अब आपको कोई दुकान से अनाज भरकर बर्तन नहीं बेचने वाला . इसलिए कोशिश करें कि घर में बर्तन लाने से पहले इसे पानी या किसी दूसरी चीज से भर लें.मालूम हो कि धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा का अतीत काफी विस्तृत है. स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए. स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे जाने चाहिए.

काले रंग के बर्तनः धार्मिक मान्याता के अनुसार धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए. क्योंकि धनतेरस एक बहुत ही शुभ दिन है जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से परहेज करना चाहिए.

धारदार हथियार और तेलः धनतेरस के दिन यदि आप खरीदारी कर रहे हैं तो याद रहे कि धारदार हथियार जैसे चाकू, कैंची आदि के खरीदने से बचना चाहिए. इस दिन के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड बगैरह भी खरीदना अशुभ है. बता दें कि धनतेरस के दीये जलाने के लिए तेल और घी की आवश्यकता होती है.इसलिए ये चीजें पहले से ही खरीद कर रखनी चाहिए. कांच का संबंध राहु से माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदना अशुभ है. इस दिन कांच की चीजों का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए.

उपहार या भेंट : धनतेरस के एक दिन पहले गिफ्ट खरीदना और देना अच्छा होता है. जबकि धनतेरस के दिन इसे गलत मानते हैं. इसके पीछे की वजह यह है कि आपकी लक्ष्मी किसी और के पास जा रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *