माया के बाद अखिलेश पर भड़के चाचा शिवपाल, इशारों-इशारों में लगा दी फटकार

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी आए प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आखिरकार वो राज खोल दिया जो अब तक सबके लिए अनसुलझा सवाल था. दरअसल, यहां आकर उन्होंने बताया कि आखिर लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार की वजह क्या है. शिवपाल यादव ने साफ साफ कह दिया कि सपा अपने कर्मों से चुनाव हारी है. उन्होंने कड़े रुख में कहा कि सपा के कर्म ठीक होते तो सपा चुनाव नहीं हारती.

गठबंधन से मायावती ने की तौबा-तौबा, कहा- ‘अब अकेेले ही लड़ेंगे चुनाव’

इसके साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन इतना जरूर कहा कि सपा के चुनाव हारने की वजह भी सपा के सारे लोग जानते हैं. सपा चुनाव किसकी वजह से हारी यह बताने की जरूरत नहीं है. शिवपाल यादव ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत का जिक्र करते हुए बताया कि नेताजी का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है और उनका पूरा आशीर्वाद उनकी और उनकी पार्टी के ऊपर है. सीएम योगी को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि “योगी ईमानदार और मेहनती है लेकिन उनके नौकरशाही उनके काबू में नहीं है.”

मैनपुरी में शिवपाल यादव कई तरह के आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे. वहीं जब शिवपाल सिंह यादव करहल चौराहा पहुंचे तो बातचीत की और इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में भी अपने विचार रखे और कहा कि “प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेहनती और ईमानदार हैं लेकिन अधिकारी और कर्मचारी उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं. नौकरशाही भ्रष्टाचार में डूब गई है. सरकार के मंत्री भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं. नौकरशाही में सुधार की बड़ी जरूरत है. मुख्यमंत्री सुधार करें अन्यथा जनता सरकार और नौकरशाही को सुधार देगी.”

गठबंधन से मायावती ने की तौबा-तौबा, कहा- ‘अब अकेेले ही लड़ेंगे चुनाव’

इतना ही नहीं शिवपाल यादव ने ये तक कह दिया कि उनकी पार्टी का सपा से गठबंधन होगा या नहीं इसका फैसला पार्टी के बोर्ड के द्वारा ही किया जाएगा लेकिन फिलहाल, पार्टी 2022 का लक्ष्य लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने जा रही है और अभियान शुरू ही होने वाला है. यादव ने कुसमरा, कुरावली में भी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.

शिवपाल यादव ने देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने के पूछे गए सवाल पर भी अपनी बात रखी और कहा कि “विधानसभा और लोकसभा का चुनाव एकसाथ होना चाहिए. वो इसके पक्षधर हैं. इससे देश का बड़ा फायदा होगा लेकिन अन्य चुनाव अलग-अलग होने चाहिए.” इन बयानों के बाद शिवपाल यादव ने लोकसभा अध्यक्ष बने ओम बिडला को बधाई भी दी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *