अलीगढ़: लैंडिंग के वक्त चार्टर्ड जेट क्रैश, बाल-बाल बची पायलट समेत 6 लोगों की जान

अपना अलीगढ़ अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़: अलीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी का चार्टड प्लेन क्रैश हो गया है. ये हादसा धनीपुर हवाई पट्टी पर प्लेन लैंड करते समय हुआ है. हादसे की वजह चार्टेड प्लेन का 11 हजार वोल्ट के बिजली के तारों से टकराना बताया जा रहा है. इस विमान में सवार सभी 6 लोग सुरक्षित हैं सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

धनीपुर हवाई पट्टी पर हादसा
दरअसल, ये प्राइवेट प्लेन दिल्ली से अलीगढ़ा पहुंचा था. धनीपुर हवाई पट्टी पर लैंडिंग के वक्त बिजली के तारों से टकरा गया. जिससे विमान क्रैश हो गया और आग लग गई. निजी एविएसन कंपनी के इस विमान में कंपनी के प्रशिक्षु विमानों की मरम्मत करने के लिए दिल्ली से पहुंचे थे. इस प्लेन में कैप्टन किशोर, कैप्टन दीपक के साथ मैकेनिकल टीम के मेंबर रामप्रकाश गुप्ता, प्रभात द्विवेदी, आनंनद कुमार और कार्तिक सवार थे.

कैसे हुआ हादसा?
दरअसल, जैसे ही प्लेन हवाई पट्टी पर पहुंचा तो लैंडिंग के वक्त पायलट ने दूसरे रनवे को मुख्य रनवे समझ लिया और वहीं लैंडिंग करने की कोशिश की इसी दौरान प्लेन बिजली के तारों में उलझ गया और आग लग गई.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *