दुल्हनियां को लेने घर पहुंचे निक, प्रियंका ने लिखा- Welcome baby

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

मुबंई: बॉलीवुड में दीपिका-रणवीर की शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की चर्चा चारों तरफ हो रही है. शादी के लिए निक भारत भी आ चुके हैं. जिसकी खुशी प्रियंका चोपड़ा ने ‘द स्काई इज पिंक’ के सेट पर मिठाइयां बांटकर जाहिर की. यह दोनों जल्द ही अपनी शादी की तारीख का ऐलान सभी के सामने कर देंगे.

आपको बता दें कि जैसे ही निक भारत पहुंचे प्रियंका ने निक का प्यार भरा स्वागत किया और अपने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘तुम्हारा घर में स्वागत है.’ प्रियंका और निक की ये तस्वीर कार की है. जिसमें प्रियंका निक के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही है.

 

View this post on Instagram

 

Happy thanksgiving.. family.. forever..

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

बताया जा रहा है कि प्रियंका-निक 2-3 दिसंबर को शादी करने वाले है. वहीं प्रियंका इन दिनों ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में काफी बिजी है. हालांकि प्रियंका की मिठाई बांटने की तस्वीरें फिल्म का निर्देशन कर रही शोनाली बोस और फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. प्रियंका ने जो मिठाई बांटी थी उसकी खास बात यह थी कि इस मिठाई को पेरिस से मंगवाया गया था.

यह भी पढ़ें : भूत के बच्चे की मां बनना चाहती है ये लेडी, 20 भूतों के साथ कर चुकी है सेक्स

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका इसी साल 18 अगस्त को मुबंई में हो चुका है. जिसके बाद दोनों शादी करने जा रहे है. हाल में ही प्रियंका-निक जोधपुर के उमैद पैलेस गए थे. जहां अपनी शादी की लोकेशन को देखा. यह दोनों जोधपुर के ताज उमैद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगे.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *