गोरखपुर की यही पुकार, बहन प्रियंका गांधी सांसद इस बार

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में आधिकारिक तौर पर प्रियंका गांधी की एंट्री से सियासी खेमे में खलबली सी मची हुई है. माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं, लेकिन विधानसभा चुनाव लड़ेंगी और यूपी में कांग्रेस का सीएम चेहरा बनेंगी. इसी बीच गोरखपुर में प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनावों में वहां से उम्मीदवार बनाने की मांग की गई है. पार्टी ने रविवार को दो पोस्टर जारी किए जिसमें प्रियंका गांधी को झांसी की रानी के रूप में प्रस्तुत किया गया.

क्या लिखा है पहले पोस्ट में…
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले पोस्टर में जिला कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि प्रियंका गांधी को गोरखपुर सीट से उम्मीदवार बनाया जाए. पोस्टर में एक नारा भी दिया गया है, जिसमें लिखा हुआ है… ‘गोरखपुर की यही पुकार, प्रियंका गांधी सांसद इस बार.’

दूसरे पोस्टर में झांसी की रानी
दूसरे पोस्टर में प्रियंका गांधी को झांसी की रानी के रूप में सफेद घोड़े पर सवार दिखाया गया है. इस पोस्टर में लिखा है कि ‘चारों तरफ बज रहा डंका बहन प्रियंका, बहन प्रियंका. देश की अब यही पुकार कांग्रेस आए अबकी बार.’

जिला कांग्रेस के महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि ‘हम लोग प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने से बहुत उत्साहित हैं और पार्टी से मांग करते हैं कि उन्हें उन्हे इस बार गोरखपुर से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जाए.’

 

 

एक नजर इधर भी…

पुलिसवालों से नहीं चली गोली तो मुंह से निकाली ठांय-ठांय की आवाज

मुलायम सिंह ‘खिलाड़ी’ या ‘अंपायर’ ?

नेता बनने के लिए जाना होगा इस ‘स्कूल’ और ये होगी पढ़ाई…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *