OMG! फिर फिसली आजम खान की जुबान, योगी सरकार को कहा नपुंसक

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

रामपुर : सपा के कद्दावर नेता आजम खान एक बार फिर अपने बेबाक और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. गुरुवार को रामपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने प्रदेश की सत्तासीन योगी सरकार को नपुंसक कह दिया. दरअसल, गुरुवार को रामपुर में एक कार्यक्रम के दौरन आजम खान सीबीआई में हो रहे विवाद पर बोल रहे थे, इसी दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशान साधा.

उन्होंने कहा कि अपने विरोधियों को फंसाने के लिए सीबीआई का दुरुपयोग कांग्रेस के समय में शुरू हुआ था, लेकिन सीबीआई के ताबूत में आखिरी कील मोदी जी ने ठोक दी. आजम खान इतने पर ही नहीं रुके. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए इशारों-इशारों में उन्हें 302 का मुलजिम बताते हुए एक संवैधानिक पद पर होने पर सवाल खड़े किए.

 

राम मंदिर को भी लेकर किए सवाल
लोकसभा चुनावों से ठीक पहले एक बार फिर राम मंदिर का उठने पर आज खान ने कहा कि बीजेपी सरकार को मंदिर बनाने की मंशा ही नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी इस मुद्दे को लोगों के दिलों का सिर्फ नासूर बनाना चाहती है और लोकसभा हो या फिर विधानसभा किसी भी सहारे सिर्फ वोट लेना चाहती है. उन्होंने कहा कि अगर आज बीजेपी विवादित जमीन पर मंदिर का निर्माण कराने की कोशिश करे तो उन्हें कौन रोकने जाएगा.

 

यह भी पढ़ें : कहीं, आपके ब्लड बैंक में भी तो सप्लाई नहीं हो रहा सलाइन वॉटर वाला खून?

राहुल गांधी पर मुख्तार अब्बास नकवी ने साधा निशाना, कहा- ‘कांग्रेस अध्यक्ष अकल से पैदल हैं’

लोकसभा चुनाव 2019: सपा कार्यकर्ताओं को मुलायम सिंह ने दिए टिप्स, कहा…

छात्रों पर मेहरबान योगी सरकार, वजीफा में टूटा ये रिकॉर्ड !

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *