नई दिल्ली : सोशल मीडिया के जमाने में कई सारे अभियान चल रहे हैं. कभी यौन उत्पीड़न के खिलाफ #MeToo ट्रेंड करता है तो कभी स्वच्छ भारत अभियान के लिए लोग झाडू के साथ सेल्फी को पोस्ट कर रहे हैं. लोगों की इसी उत्सुकता को देखते हुए राजनेता भी अब सोशल मीडिया के जरिए अपने विपक्षियों पर निशाना साधने में लगे हुए हैं.
वहीं, इसी बीच आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रालोद ने 11 अक्टूबर को सेल्फी विद गड्डा नाम का अभियान छोड़ा है. पार्टी ने ट्विटर हैंडल @swgaddha और ई मेल आईडी swgaddha@gmail.com पर गडढे के साथ सेल्फी भेजने की अपील की है.

सड़कों के रखरखाव पर ध्यान की अपील
पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि राज्यों में सडकों के निर्माण पर पूरी तरह से सरकार का ध्यान केंद्रीत करने पर है. पार्टी के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लक्ष्य सड़कों के निर्माण और उनके रखरखाव के लिए दिये गये ठेकों में ‘बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार’ को उजागर करना है.
ये भी पढ़े: इलाहाबाद के बाद यूपी के मुसलमानों का नाम बदलेगी सरकार?
सरकार ने किए झूठे वादे
पार्टी के एक नेता ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा 2017 तक सड़कों के गड्ढे भरने का वादा किया गया था. उन्होंने कहा कि 2017 में पूरा करने का वादा किया गया वादा 2018 में भी पूरा नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने सड़कों की दशा को सामने लाने के लिए यू ट्यूब पर ‘गड्ढा’ वीडियो गाना भी जारी किया है.
आप भी कीजिए कोशिश
आप सभी को याद होगा कि सफाई अभियान के दौरान हम सभी सोशल मीडिया पर हाथों में झाडू लेकर तस्वीरों को पोस्ट कर रहे थे, तो इस अभियान का भी हिस्सा बन जाते हैं. शायद इससे हमारे अपने उत्तर प्रदेश के गड्ढे भरने का अभियान कामयाब हो जाए और हम धूम मचाले की तरह सड़कों पर बाइकों को दौड़ा सकें.
