नई दिल्ली : खान-पान और जीवनशैली में हुए बदलाव के चलते लोगों का वजन काफी तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे ज्यादातर लोग बेहद परेशान है इसलिए वो तरह-तरह के उपायों को अपनाते रहते हैं. बाजारों में भी मोटापा कम करने के लिए कई मंहगी-मंहगी दवाईयां व पाउडर उपलब्ध हैं. वहीं अगर हम आपको कहें कि बिना किसी ज्यादा खर्चे के आप कुछ ही दिनों में अपने शरीर की चर्बी को मोम की तरह पिघला सकते हैं, तो कैसा रहेगा, जी हां ऐसा आप हमारे द्वारा बताए गए नुस्खे को अपनाकर कर सकते हैं, जिसे रात में सोने से 2 घंटे पहले करना है, तो आइए बताते हैं…
इस वजह से बढ़ता है माटापा
समय पर भोजन न करने से
जंक फूड और ज्यादा तलावा खाने से
तनाव में रहने से
ज्यादा देर तक कुर्सी पर बैठने से
किसी तरह की एक्सरसाइज या योग न करने से
मोम की तरह पिघल जाएगी शरीर की चर्बी
अगर आप भी अपने मोटापे से परेशान हैं और अपना बढ़ता वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक नुस्खा तैयार करने होगा, जिसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले दो चम्मच सौंफ, दो चम्मच जीरा लेना अब इन दोनों को मिला दें और गर्म तवे पर भून लें. इसके बाद इन दोनों को ग्राइंडर में डालकर पीस ले, अब एक चम्मच करी पत्ता पाउडर और एक चम्मच हरड़ पाउडर लेकर इसमें मिला लें. इससे मेटाबोलिज्म को नियंत्रित रखा जाता है और इससे शरीर की चर्बी पिघलने लगती है. इस तरह से आपका नुस्खा तैयार हो जाएगा. अब इसे किसी डिब्बे में रख लें और इस बने हुए पाउडर का एक चम्मच रोजाना रात को सोने से 2 घंटे पहले गुनगुने पानी के साथ ले लीजिये, इसे रोजाना नियमित रूप से अपनाने पर आपका बढ़ता वजन तो कम होगा ही साथ ही माटापे से परेशान लोगों की चर्बी भी हट जाएगी.
