नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली के बीजेपी आफिस में प्रेस कॉन्फ्रेस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, अभी तक हुए चुनाव प्रचार के आधार पर मैं कह सकता हूं कि देश में फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है. पिछले पांच साल में जो भी बड़े चुनाव हुए, उनमें हमें सफलता मिली.
अमित शाह ने कहा, ये चुनाव आजादी के बाद के चुनाव में भाजपा की दृष्टि से सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला, सबसे विस्तृत चुनाव अभियान रहा है. इस चुनाव में हमारा अनुभव के अनुसार जनता हमसे आगे आगे रही है.
