Rashifal 14 Aug 2021: वृष राशि के जातकों को करना पड़ेगा लंबा सफर, मीन को मिल सकता है शुभ समाचार

धर्मकर्म होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली. नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में…

मेष राशिफल (Mesh Rashifal 14 August 2021)

आप जो भी करेंगे, बिल्कुल बेहतर ढंग से करेंगे. आपका लाजवाब काम खुद ही आपकी असली कीमत लोगों को बताएगा. अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन में सूखे-सर्दीले दौर के बाद आपको धूप नसीब हो सकती है. अपने प्रियजनों के साथ फिल्म देखना बढ़िया और मजेदार रहने वाला है.

वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 14 August 2021)

इस राशि के जातकों में से कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है, जो काफी दौड़-भाग भरा होगा लेकिन साथ ही बहुत फायदेमंद भी साबित होगा. आपके प्रिय का एक अप्रत्याशित सकारात्मक कार्य, विवाह को लेकर आपकी धारणा को बदल सकता है. आज आपके पास पर्याप्त वक्त होने की संभावना है लेकिन इन कीमती पलों को ख्याली पुलाव पकाने में न गंवाएं, कुछ पुख्ता करना आने वाले सप्ताह की बेहतरी में मददगार साबित होगा

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 14 August 2021)

अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वह आकर आपकी मदद करेंगे. आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वह काम आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे. आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिंदगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं. आज आपके पास पर्याप्त वक्त होने की संभावना है लेकिन इन कीमती पलों को ख्याली पुलाव पकाने में न गंवाएं, कुछ पुख्ता करना आने वाले सप्ताह की बेहतरी में मददगार साबित होगा.

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 14 August 2021)

जल्दबाजी में फैसले न करें ताकि जिंदगी में आगे आपको पछताना न पड़े. आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं. आज की शाम दोस्ती के नाम, कहीं बाहर आप अपने दोस्तों के साथ वक्त का भरपूर लुत्फ ठा सकते हैं लेकिन सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 14 August 2021)

आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है. चीजों के होने का इंतजार मत कीजिए, बाहर निकलें और नए मौकों की तलाश करें. आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वह आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे. गलतफहमी के लंबे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 14 August 2021)

घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है. आपको अपने प्रिय को खुद के हालात समझाने में दिक्कत महसूस होगी. दफ्तर में वीडियो गेम खेलना काफी भारी पड़ सकता है. आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे. जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं.

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 14 August 2021)

आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है. आपको याद रखने की जरूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो खुद अपनी मदद करता है. वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीजें आपके पक्ष में जाती हुई नजर आ रही हैं. अपने जीवनसाथी के साथ एक कैंडल लाइट डिनर सम्भवतः आपकी हफ्ते भर की थकान को दूर कर सकता है.

वृश्चिक राशिफल (Vrischik Rashifal, 14 August 2021)

आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज आपका दुःख कम हो जाएगा. बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे. देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है. अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं. समय को व्यर्थ गंवाने की बजाय आज किसी विदेशी भाषा को सीखना आपके बातचीत के तरीकों में वृद्धि कर सकता है.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 14 August 2021)

यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा. लंबे वक्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकी महसूस कर पाएंगे. सकारात्मक सोच जिंदगी में गजब का जादू कर सकती है, कोई प्रेरणादायी पुस्तक पढ़ना या फिल्म देखना आज के दिन बढ़िया रहेगा.

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 14 August 2021)

आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है. जहां दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए. आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है. व्यक्ति पैसे के चक्कर में स्वास्थ्य गंवाता है, फिर स्वास्थ्य के लिए पैसा. स्वास्थ्य अमूल्य धरोहर है इसलिए आलस्य त्याग कर अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना फायदेमंद रहेगा.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 14 August 2021)

मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा. अगर आप खरीदारी पर जाएं तो जरूरत से ज्यादा जेब ढीली करने से बचें. जीवनसाथी की खराब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है लेकिन आप किसी तरह चीजें संभालने में कामयाब रहेंगे. संभव है कि आध्यात्मिकता की ओर तीव्र खिंचाव महसूस हो. साथ ही मुमकिन है कि किसी योग कैंप में जाना हो, किसी धर्मगुरू के प्रवचन सुनने का योग बने या फिर कोई आध्यात्मिक पुस्तक पढ़ें.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 14 August 2021)

अगर आप बीच-बीच में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना बंद नहीं करेंगे कामकाज में कोई भारी गलती हो सकती है. गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें. आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है. जहां तक संभव हो इसे नजरअंदाज करें. लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मजा ले पाएंगे. इसके बाद आप बहुत शांत और तरोताजा महसूस करेंगे.


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *