UP Elections 2022: सीएम योगी ने जबरन किया था रिटायर, अब सीएम चुनाव लड़ेंगे पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों (UP Elections 2022) का आगाज हो चुका है. चुनावी शंखनाद के बीच पूर्व आईपीएस ऑफिसर अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) ने सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. अमिताभ ठाकुर को योगी आदित्यनाथ ने जबरन रिटायर किया था. चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए अमिताभ ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में तमाम ऐसे कार्य किए हैं, जिनके विरोध स्वरूप वह इस बार उनके खिलाफ चुनाव लडे़ंगे.

अमिताभ का कहना है कि योगी आदित्यनाथ इस बार जहां से भी चुनाव लड़ेंगे वह उनके खिलाफ मैदान में जरूर उतरेंगे. अमिताभ का कहना है कि ये सिद्धांतों की लड़ाई है. वह चुनाव में गलत के खिलाफ अपना विरोध जताएंगे.

जबरन किए गए थे रिटायर

बता दें कि पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को इसी साल 23 मार्च को गृह मंत्रालय के निर्णय के अनुपालन में सेवानिवृत्ति दी गयी थी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया था कि ठाकुर को “उनकी सेवा के शेष कार्यकाल के लिए बनाए रखने के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया”. इसमें कहा गया, “जनहित में अमिताभ ठाकुर को उनकी सेवा पूरी होने से पहले तत्काल प्रभाव से समय से पहले सेवानिवृत्ति दी जा रही है.”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *