सोमवार-03 मई2021 ईसवी. तिथि सप्तमी, कृष्ण पक्ष वैशाख माह, विक्रम संवत 2078, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र 13:35 तक, तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र. चंद्रमा मकर राशि में.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- अधिकांश समय घरेलू कार्यों को व्यवस्थित करने में लगेगा, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी , सरकारी कामकाज को निपटाने के लिए समय अच्छा है. अधिकारी वर्ग की अनुकूलता प्राप्त होगी. पिता पक्ष से सहयोग मिलेगा.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी भाग्य साथ देगा, पूर्व समय में किए गए पुण्य कर्म आज फलित हो सकते हैं. छोटे भाई बहन व नौकरों का सहयोग मिलेगा.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – धन संबंधी व्यवस्थाओं के लिए मन चिंतित रहेगा, बहुत दौड़ भाग करने के उपरांत धन की प्राप्ति होगी. तनाव मिल सकता है. प्रयास करने पर लाभ की स्थिति बनेगी. सावधानी बरतें चंद्रमा मृत्यु वाले भाग में है धन हानि हो सकती है.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा मन प्रसन्न, लेखन का कार्य करने वाले कभी इत्यादि के लिए आज का दिन नई रचनाओं के लिए अच्छा रहेगा.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है शरीर में कुपित वायु के कारण शरीर में दर्द हो सकता है. व्यर्थ चिंताएं हो सकतीं हैं.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- शिक्षा प्रतियोगिता के लिए आज का दिन अच्छा है, प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी मित्रों का सहयोग मिलेगा. यदि आप डिजिटल पेमेंट मंगाते हैं तो आज कुछ लाभ अर्जित हो सकता है.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा है, अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा. घरेलू कामकाज में भी कुछ समय दे पाएंगे. सार्वजनिक हित के कार्यों के लिए ही समय अच्छा है.|
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – परिश्रम की अधिकता रहेगी धर्म-कर्म में रुचि रहेगी भाग्य साथ देगा स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है. हाई ब्लड प्रेशर के रोगी खानपान में सावधानी बरतें.|
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- बाहरी क्षेत्रों से प्रयास करने पर धन की प्राप्ति हो सकती है, डिजिटल माध्यम से धन की प्राप्ति के लिए प्रयास करें. वाणी का प्रभाव बना रहेगा, खर्चे की अधिकता रहेगी
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- आज का दिन सामान्य शुभ है धन प्राप्ति के संबंध में नवीन योजनाएं बना सकते हैं. यदि आप रचनात्मक दृष्टि से फिल्म निर्माण के कार्य में हैं तो मित्रों का सहयोग मिलेगा. लेखन संबंधी वर्क टू होम कार्य मिल सकता है. कार्य के लिए प्रयास करें.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है, शरीर में दर्द बना रहेगा. कफ और सर्दी के संबंधी रोग प्रभावित कर सकते हैं. फिर भी परिश्रम अधिक करना पड़ेगा.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- शिक्षा और ज्ञान रतन के लिए आज का दिन शुभ है मित्रों का सहयोग मिलेगा, संतान के हित चिंतन में समय व्यतीत होगा. किराना संबंधी व्यापारी आज लाभ में रहेंगे. कहीं से डिजिटल पेमेंट मिल सकती है.|
विशेष- चंद्रमा आज शनि के साथ है अधिकांश लोगों को वायु के प्रकोप के कारण शरीर में दर्द हो सकता है. गर्म पानी से स्नान करना लाभकारी रहेगा.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
हरि ॐ
