नई दिल्लीः बॉलीवुड स्टार समेत पूरे भारत में लोगों ने मंगलवार को बप्पा का धूम-धाम से विसर्जन किया. ऐसे में हर साल की तरह एक बार फिर सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर गणपति बप्पा पधारे और उनका धूमधाम से विसर्जन किया. इस विसर्जन में बॉलीवुड के कई स्टार मौजूद थे.
सलमान खान गणपति विसर्जन के दौरान एक्ट्रेस डेजी शाह और स्वरा भास्कर के साथ मजेदार अंदाज में नाचते हुए दिखे. पहले तो सलमान टोपी पहनकर नाचते रहे, लेकिन फिर ऐसी तान चढ़ी कि सलमान ने अपनी टोपी अपने मुंह में ले ली. झमाझम होती बारिश में सभी धूमधाम से नाचते हुए दिखे. गणपति बप्पा की विदाई में सलमान खान के साथ उनका पूरा परिवार साथ नजर आया. ढोल की हर बीट पर सलमान खान किसी प्रोफेश्नल डांसर की तरह नाचते नजर आ रहे थे. आप भी देखें सलमान खान का यह मजेदार वीडियो.
View this post on Instagram
