यूपी में जा सकती है 4 हजार शिक्षकों की नौकरी, जानिए क्या है पूरा मामला

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : फर्जी शिक्षकों पर नकेल कसने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने तैयारी कर ली है. शिक्षक भर्ती घोटाले में सामने आए 100 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद सरकार सख्ती के मूड में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश सरकार जल्द ही किसी समिति का गठन कर फर्जी शिक्षकों पर नकेल कसने का काम कर सकती है.

यह भी पढ़ें : इलाहाबाद के बाद यूपी के मुसलमानों का नाम बदलेगी सरकार?

 

 

शिक्षकों के पास फर्जी डिग्री और मार्कशीट्स
माना जा रहा है कि अगर सरकार यह कदम उठाती है तो राज्य में लगभग 4 हजार शिक्षकों की नौकरी को खतरा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक प्रदेश में जितने भी शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले सामने आए हैं सबकी जांच एसआईटी द्वारा कराई गई है. बेसिक शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक एसआईटी जांच में आगरा यूनिवर्सिटी में हजारों फर्जी मार्कशीट्स और डिग्री प्रिंट कराने का मामला सामने आया है.

इलाहाबाद के बाद यूपी के मुसलमानों का नाम बदलेगी सरकार?

एसाईटी ने बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक को ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कराने के लिए पत्र भेजा था जिसके बाद इस संबंध में सभी बीएसए को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि साल 2004-05 में आगरा यूनिवर्सिटी में निर्धारित सीटों से ज्यादा डिग्री दी गईं थीं.

इस मामले में कई हजार शिक्षक फंस सकते हैं.अंबेडकर विवि में बीएड के हर सत्र में फर्जीवाड़ा हुआ है. विशेष जांच दल (एसआइटी) की जांच में बीएड सत्र 2005 में 5186 फर्जी छात्र सामने आए थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *