हैदराबाद एनकाउंट पर अखिलेश ने किया ट्वीटः आखिरकार इंसाफ से कितनी दूर भागते!

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: हैदराबाद पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंट पर अब तक कई राजनेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है. मायावती के बाद यूपी की सियासत के बड़े चेहरे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर एक ट्वीट किया है. ट्वीट में अखिलेश यादव ने लिखा है कि आखिर कानून से भागने वाले इंसाफ से कितना दूर भागते.

किसी को मिला न्याय
हैदराबाद पुलिस की तारीफ करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, इससे किसी को न्याय मिला है लेकिन असली खुशी तब मिलेगी, जब ऐसी व्यवस्था और वातावरण बने कि ऐसे जघन्य अपराध कभी भी किसी बहन-बेटी के साथ घटित ही न हों.

मायावती ने यूपी पुलिस से कही यह बात
अखिलेश से पहले मायावती ने हैदराबाद पुलिस की तारीफ करते हुए कहा था कि यूपी पुलिस को उनसे सीख लेनी चाहिए. मायावती ने हैदराबाद गैंगरेप (Hyderabad Gangrape) मामले में चारों आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर (Encounter) में मारे जाने पर कहा कि इससे बलात्कारियों के मन में डर पैदा होगा. उन्होंने कहा कि हैदराबाद पुलिस की तरह ही उत्तर प्रदेश पुलिस को भी सख्त कदम उठाने चाहिए तभी बढ़ती रेप की घटनाएं रुक सकेंगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *