नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों में कारारी शिकस्त मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता अपनी पार्टी की फजिहत कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने विवादित बयान दिया है. सोमवार को संसद में सांसद पद की शपथ लेने के बाद शफीकुर्रहमान ने कहा, “जहां तक वंदे मातरम का ताल्लुक है, यह इस्लाम के खिलाफ है. हम इसका पालन नहीं कर सकते.”
Vrial Video: पति को गर्मी से बचाने के लिए पत्नी ने बनाए नवरत्न तेल में पकौड़े और…
बीजेपी ने किया पलटवार
सपा सांसद के इस बयान पर राजनीति शुरू हो गई है. सपा सांसद के बयान के बाद बीजेपी ने पटलवार किया है. बीजेपी नेता पर पलटवार करते हुए राकेश सिन्हा ने कहा कि शफीकुर्रहमान बर्क की मानसिकता आजादी से पहले मुस्लिम लीग वाली है. इनके जैसे लोगों के लिए देश में जगह नहीं. देखिए VIDEO
ओवैसी के शपथ ग्रहण के दौरान लगे ‘जय श्रीराम’ के नारे
लोकसभा में सांसदों की शपथ-ग्रहण के दौरान मंगलवार को हैदराबाद के नवनिर्वाचित सांसद असदुद्दीन ओवैसी के सामने जमकर नारेबाजी हुई. दरअसल, जब AIMIM नेता और नवनिर्वाचित सांसद ओवैसी शपथ लेने के लिए आगे बढ़ रहे थे तब सत्ता पक्ष के सांसद ‘जय श्री राम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाने लगे.
