Sarkari Naukri : इलाहाबाद विश्व विद्यालय में मल्टी टास्किंग स्टाफ और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पदों है नौकरी

अपना एनसीआर जॉब्स/एजुकेशन

Sarkari Naukri : इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने एनिमल अटेंडेंट, असिस्टेंट ड्रॉफ्ट्समैन सहित नॉन टीचिंग कैटेगरी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. नोटिफिकेशन के अनुसार नॉन टीचिंग स्टाफ की कुल 361 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से जारी है. आवेदन 23 अक्टूबर तक किया जा सकता है. इसके लिए आवेदन इलाहाबाद विवि की वेबसाइट https://allduniv.ac.in/ पर जाकर करना है. नोटिस के अनुसार सामान्य वर्ग, इडब्लूएस और एसईबीसी (ओबीसी) के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये हैं. जबकि एससी व एसटी के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये हैं. वहीं, महिलाओं और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन नि:शुल्क है.

आयु सीमा की बात करें तो एनिमल अटेंडेट, ड्राइवर, फर्मासिस्ट, सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, एक्सरे टेक्नीशियन और ड्रॉफ्ट्समैन पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है. जबकि बोटमैन/ग्राउंडमैन/वाचमैन और लाइब्रेरी अटेंडेंट सहित सभी शेष पदों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष है.

इलाहाबाद विवि में वैकेंसी का डिटेल

एनिमल अटेंडेंट- 05
असिस्टेंट ड्रॉफ्ट्समैन- 03
बोटमैन/ग्राउंडमैन/वाचमैन- 09
डाटा एंट्री ऑपरेटर- 23
ड्रॉफ्ट्समैन-02
ड्राइवर- 02
हिंदी टाइपिस्ट- 01
जूनियर ऑफिस अटेंडेंट-49
लैब असिस्टेंट- 30
लैब अटेंडेंट- 47
लाइब्रेरी अटेंडेंट- 64
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 90
सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट- 07
फर्मासिस्ट- 03
सिक अटेंडेंट- 02
स्टेनोग्राफर- 13
टेक्निकल असिस्टेंट- 08
वायर-मैन- 02
एक्स-रे टेक्नीशियन- 01

यहां क्लिक करके नोटिस देखें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *