Sarkari Naukri: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें Apply

अपना लखनऊ जॉब्स/एजुकेशन होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली. Teacher Recruitment 2021 : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने फैकल्टी के पदों पर पर भर्ती निकाली है. इसके तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर कुल 40 वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. विश्वविद्यालय में टीचर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.vbspu.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन करना है. इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2021 है.

सबमिट किए हुए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिट आउट निकालकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ विवि के पते पर भेजना है. यह पता है- रजिस्ट्रार, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर, पिन-222003, यूपी. आवेदन की हॉर्ड कॉपी पहुंचने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर है. नोटिफिकेशन के अनुसार वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा निकाली गई भर्ती के लिए जनरल और ओबीसी को आवेदन शुल्क 1000 रुपये चुकाना है. वहीं एससी व एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है.

कितनी मिलेगी सैलरी-

प्रोफेसर- लेवल-14, 1,44,200/- से 2,18,200/- रुपये
एसोसिएट प्रोफेसर- लेवल-13, .1,31,400/- से .2,17,100/- रुपये
असिस्टेंट प्रोफेसर- 57,700/-से 1,82,400/- रुपये

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *