लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, ऐसा ही एक मामला मुरादाबाद पुलिस का सामने आया है, यहां की पुलिस पर आरोप है कि उसने एक हिंदू को मुसलमान बनाकर गोकशी के आरोप में जिसे एक साल पहले जेल भेजा था, वो असल में हिंदू है. जेल भेजे गए शख्स का नाम सतवीर है जबकि उसे जहीर के नाम से जेल भेजा गया. वह एक साल से जेल में है. पेशी पर आने पर सतवीर एक वकील को देखकर रोने लगा और आपबीती सुनाई. अब वकील ने सतवीर को सतवीर साबित करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है.
पेशी पर सामने आई सच्चाई
सतवीर को गोकशी के की सुनवाई के लिए मुरादाबाद के सिविल कोर्ट में लाया गया था, यहां वो वकील को देखकर रोने लगा तो वकील के पूछने पर बताया कि वह राजमिस्त्री है. बुलंदशहर से काम करने मुरादाबाद आया था. पुलिस ने उसे गौहत्यारा जहीर बताकर जेल भेज दिया है.
सतवीर को जहीर के नाम से जेल में बंद किया गया है. सतवीर से जब पूछा की कागजों में तो तुम्हारा नाम जहीर है इसपर उसने बताया की दरोगा ने फर्जी बनवाया है, जब उससे दारोगा का नाम पूछा को उसने नाम ना मालूम होने की बात कही है.
यह भी पढ़ें : तवायफ के कोठे से मिट्टी लाकर बनती है माता की प्रतिमा, तो वो भी हमारे समाज का हिस्सा ही हुई ना
एक साल से परेशान है मां
बुलंदशहर में सतवीर की मां एक साल से उसके लिए परेशान थी. उसके ज़िंदा होने की खबर पाकर उसकी जान में जान आई. उसे लगता है कि कहीं ऐसा न हो कि किसी असली गोकश जहीर को बचाने के लिए पुलिस ने उसके बेटे को जेल भेज दिया हो. सतवीर की मां अनारो ने कहा कि वह मुरादाबाद की जेल में बंद है. गाय काट का नाम लगा दिया है, जहीर बना दिया है. और जहीर नाम के मुसलमान के नाम से जेल में फंसा दिया है.
प्रधान ने भी बताया जेल में सतवीर बंद है जहीर नहीं
सतवीर के गांव वाले उसे फंसाए जाने से बेहद नाराज़ हैं. गांव के प्रधान देवेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारी मांग है कि उसको बाइज्जत बरी कराया जाए और जिन लोगों ने उसे फंसाया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. उन्हें जेल भेजा जाए. मुरादाबाद में 9 मई 2018 को पुलिस ने गुमनाम लोगों के खिलाफ गोकशी और तस्करी का केस दर्ज किया था. उसमें पकड़े गए आरोपी रियासत ने बताया कि उसके साथी का नाम जहीर है. पुलिस ने इसमें सतवीर को जेल भेज दिया. मामला खुलने पर मुरादाबाद पुलिस ने इसकी जांच बिठा दी है.
OMG! कार में गाय की चोरी…
