दिवाली पार्टी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं शिल्पा, गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे अरबाज

मनोरंजन/वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क : इन दिनों हर जगह दिवाली की धूम मची हुई है. हर जगह दिवाली की खुशियां जोरो शोरों से मनाई जा रही हैं. बॉलीवुड में दिवाली का उत्सव देखने को मिल रहा है. बॉलीवुड में भी दिवाली की धूम शुरू हो गई है. हाल ही में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के घर में दिवाली पार्टी हुई थी. जिसमें बॉलीवुड सितारों ने जमकर एजॉय किया था. सोशल मीडिया शाहरुख की दिवाली पार्टी की तस्वीरों खूब छाई हुईं हैं. शाहरुख के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर दिवाली पार्टी रखी है. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

शिल्पा शेट्टी ने रविवार को दिवाली की शानदार पार्टी दी. जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां नजर आईं. दिवाली पार्टी में एक साथ कई सितारों ने शिरकत कर पार्टी की रौनक बढ़ा दी. इस दौरान शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और बेटे विहान के साथ मिलकर सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए नजर आईं.

इन सितारों का लगा जमावड़ा
शिल्पा की दिवाली पार्टी में शमिता शेट्टी, सलमान खान, करण जौहर, मिनिषा लांबा, मनीष मल्होत्रा, सुष्मिता सेन, सोफी चौधरी, आयुष शर्मा और अर्पिता खान शर्मा, अरबाज़ खान और उनकी गलफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रयानी समेत कई हस्तियां इस पार्टी को रौनक बढ़ाते हुए नजर आए.

ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखीं शिल्पा
दिवाली पार्टी में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. शिल्पा ने पार्टी के वक्त वाइट कलर की फ्यूजन वाली ट्रांसपैरंट साड़ी पहनी हुई थी. पार्टी में शामिल हुए सलमान खान पूरे टशन में नजर आए.

गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए अरबाज
इसके अलावा उनके भाई अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रयानी भी इस पार्टी में ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं. उन्होंने पार्टी के दौरान रेड लहंगे में दिखीं. जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस पार्टी में शामिल हुए सभी सितारे अलग अंदाज में नजर आए.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *