लखनऊ : 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम से पहले अयोध्या में मामला गर्माया हुआ है. राजनीतिक बयानबाजी ने प्रदेश ही नहीं देश का सियासी पारा चढ़ाकर रख दिया है. शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरा से पहले पार्टी के सांसद संजय राउत ने कहा है कि हमने 17 मिनट में बाबरी मस्जिद की विशाल इमारत को ढाह दिया था, तो कानून लाने में देरी क्यों की जा रही है.
दोहराई पार्टी की मांग
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को दोहराते हुए राउत ने कहा कि शिवसेना मंदिर के मामले में राजनीतिकरण नहीं बल्कि स्पष्टीकरण चाहती है. इस दौरान राउत ने ‘पहले मंदिर फिर सरकार’ का नारा दिया.

यह भी पढ़ें : शिवसेना और RSS की रैली से पहले गर्माया अयोध्या का माहौल, ब्लैक कमांडो तैनात
4 सालों में कुछ नहीं किया
केंद्र की सत्तासीन बीजेपी पर प्रहार करते हुए संजय राउत ने कहा कि 2015 लोकसभा चुनावों में पार्टी ने राम मंदिर को लेकर जो वादा किया था वो 4 साल बाद भी पूरा करने में नाकामयाब रही है. इसलिए शिवसेना अब और ज्यादा इंतजार नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार कानून लाए और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करें.
यह भी पढ़ें : योगी ने बदला फैजाबाद का नाम, तो खुश हो गया मुस्लिम समुदाय!
संजय राउत ने कहा, “हमने 17 मिनट में 12 मस्जिद तोड़ दी, तो कानून बनाने में कितना टाइम लगता है? राष्ट्रपति भवन से लेकर यूपी तक बीजेपी की सरकार है. राज्यसभा में ऐसे बहुत सांसद हैं जो राम मंदिर के साथ खड़े रहेंगे. जो विरोध करेंगे उनका देश में घूमना मुश्किल होगा.”
