लखनऊ : देशभर में राम मंदिर को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है.सभी राजनैतिक पार्टियां इसमें भाग ले रही है.इसके पीछे की वजह केवल वोटबैंक है.इसी बीच अयोध्या में विश्व हिन्दू परिषद की 25 नवंबर को प्रस्तावित धर्मसभा और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के आशीर्वाद उत्सव को लेकर हलचल तेज़ हो गयी है. बता दें कि विहिप ने दावा किया है कि महासभा में एक लाख से अधिक की भीड़ जुटेगी. इसी को मद्दे नज़र रखते हुए अयोध्या में बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है और साथ में ब्लैक कमांडो को भी तैनात किया गया है.
जानकारी के मुताबिक फैज़ाबाद एवं उसके नज़दीकी ज़िलों के आलावा पीएसी की 48 कंपनियों को तैनात किये जाने से अयोध्या छावनी में तब्दील हो गयी है.बता दें कि इनमें चप्पे-चप्पे पर ब्लैक कमांडो को तैनात किया गया है. जिससे कि सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखा जाये.इसके साथ-साथ शहर की निगरानी ड्रोन एवं कैमरों से की जा रही है. डीजीपी ने मामले में बताया कि यह व्यवस्था सुरक्षा की वजह से तैनात की गयी है. हमने अयोध्या को 8 जोन और 16 सेक्टर में बांटा है.हर ज़ोन में पुलिस प्रशासनिकों की तैनाती की गयी है.उन्होंने बताया कि पीएसी की 48 कंपनियों को तैनात किया गया है.इससे पहले यह 20 कंपनियां यहां तैनात थी.इसके अलावा एसपी स्तर के पांच एवं अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के 15 और 19 सीओ की अतिरिक्त तैनाती की गयी है.इसके साथ राज्य के ख़ुफ़िया विभाग के अफसर और अन्य अधिकारीयों को मौके पर भेजा गया है.
यह भी पढ़ें : इलाहाबाद के बाद यूपी के मुसलमानों का नाम बदलेगी सरकार?
दूसरी तरफ अपर ज़िला मजिस्ट्रेट,कानून व्यवस्था पीडी गुप्ता द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अयोध्या क्षेत्र में परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेला के कारण बढ़ी संवेदनशीलता, देश में आतंकवादी गतिविधियों और राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद अधिग्रहित परिसर में शांति व्यवस्था व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अयोध्या में 17 जनवरी 2019 तक धारा 144 बढ़ा दी गई है.
यह भी पढ़ें : योगी ने बदला फैजाबाद का नाम, तो खुश हो गया मुस्लिम समुदाय!
बता दें कि राजनीति में नेताओं के विवादित और भड़काऊ ब्यान लगातार जारी है.जिसमें सबसे आगे शिव सेना है जो कि मौजूदा सरकार पर मंदिर न बनवाने का आरोप लगा रही है.शिव सेना की तरफ से कहा गया है जब सरकार चुनावी लाभ के लिए इस मुद्दे को लटका रही है.जबकि संघ प्रमुख मोहन भगवत भी मंदिर निर्माण के लिए लगातार कोशिशों में लगे हुए है.
