लखनऊ/रायबरेली: उन्नाव रेप कांड की पीड़िता के केस में तमाम सवाल है जो रह-रहकर शोर कर रहे हैं. इस मुद्दे पर यूपी से लेकर दिल्ली तक भी दंगल हो रहा है. संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे का शोर सुनाई दिया.चलिए आपको सिलसिलेवार तरीके से समझाते है कि, इस मामले में अब तक हुआ क्या है.
28 जुलाई की घटना: बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीडि़ता की गाड़ी को रविवार दिन में रायबलेरी के सुल्तानपुर खेड़ा मोड़ पर एक ट्रक ने तेज टक्कर मारी थी. ये टक्कर इतनी तेज थी कि, इसमें पीड़िता की चाची की मौत हो गई वहीं पीड़िता के वकील और पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं. हालत इतनी गंभीर है कि, केजीएमयू के डॉक्टरों ने इलाज से हाथ खड़े कर दिए हैं. पीड़िता जेल में बंद अपने चाचा महेश से मिलने जा रही थी. महेश ही इस केस को देख रहे थे जेल जाने के बाद उनकी पतनी(पीड़िता की चाची) इस मामले की पैरवी में लगी थीं. जिस ट्रक ने टक्कर मारी है उसकी नंबर प्लेट पर काले रंग का पेंट पुता हुआ है. और वो उल्टी दिशा में तेज रफ्तार से आया था.
सवाल? कहां थे सुरक्षाकर्मी?
बताया जा रहा है कि, उन्नाव रेप पीड़िता को 9 सुरक्षकर्मी मिले हुए हैं. 7 गार्ड घर पर रहे हैं और 3साथ में रहते हैं. लेकिन हादसे वाले दिन एक भी सुरक्षकर्मी साथ नहीं था. वहीं इस बाबत जो बात कही जा रही है वो ये कि, गाड़ी में जगह ना होने की वजह से सुरक्षाकर्मी नहीं गए थे.
विधायक सहित 10 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीडि़ता की गाड़ी को रविवार दिन में ट्रक ने तेज टक्कर मारने के मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर की मुसीबतें बढ़ गई हैं. रायबरेली में रेप पीड़िता के परिवार की दुर्घटना मामले में विधायक सहित 10 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है.वहीं दर्जनभर से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.
सवाल? पुलिस और तमाम आलाधिकारी अब तक इस मामले को दुर्घटना बता रहे थे. लेकिन शाम-होते-होते बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर सहित 10 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें विधायक का भाई भी नामजद है. सीबीआई की टीम भी पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंची .
सियासी गलियारों में शोर…
बीजेपी विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता के साथ हुए हादसे ने सियासी गलियारों में भी हलचल बढ़ा दी है. संसद के मौजूदा सत्र में लोकसभा और राज्यसभा में इस मुद्दे पर खूब हंगामा बरपा. समूचे विपक्ष ने बीजेपी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा
अखिलेश यादव ने उठाया मुद्दा
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा. आजम खान की टिप्पणी पर घिरी सपा ने बीजेपी को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा अखिलेश यादव ने सदन में इस पर चर्चा करने की मांग उठाई. अखिलेश यादव ने कहा कि, यूपी में एख बेटी के साथ गलत हुआ है
प्रियंका गांधी का तंज- ‘मेरा कातिल ही मेरा मेरा मुंसिफ ही’
प्रियंका गांधी ने इस मामले को लेकर यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ सड़क दुर्घटना का हादसा चौंकाने वाला है इस केल में चल रही सीबीआई जांच कहां तक पहुंची है? आरोपी विधायक अभी तक बीजेपी में क्यों है? पीड़िता और गवाहों की सुरक्षा में ढिलाई क्यों? इन सवालों के जवाब के बिना क्या भाजपा सरकार से न्याय की उम्मीद की जा सकती है?’
महिला आयोग की अध्यक्ष भी लखनऊ पहुंची
दिल्ली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल भी लखनऊ पहुंची और पीड़ितों से मुलाकात की.उन्होंने कहा कि, वह लड़की को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगी. वह दोनों मरीजों को दिल्ली एयरलिफ्ट कराना चाहती हैं इलाज का खर्च दिल्ली राज्य महिला आयोग उठाएगा. उच्चतम न्यायालय को संज्ञान लेकर 15 दिन में सेंगर को सजा सुनानी चाहिए.
सुरक्षाकर्मी पर विधायक को सूचना देने का आरोप
पीड़ित परिवार ने अपने एक सुरक्षाकर्मी पर ही विधायक को सूचना देने का आरोप लगाया है. पीड़ित परिवार ने अपनी FIR में सुरक्षाकर्मियों पर विधायक को उनकी सूचना देने का आरोप लगाया है. परिवार का आरोप है कि, हादसे के दिन भी सुरक्षाकर्मी साथ नहीं गए थे.
अस्पताल में एक संदिग्ध युवक पकड़ा!
ट्रामा सेंटर में उस वक्त हडकंप मच गया जब उन्नाव गैगरेपपीड़िता के पास अस्पताल में जा रहे एक युवक को पकड़ा गया. पुलिस ने जिस संदिग्ध को पकड़ा है उसका नाम सुमित श्रीवास्तव है. पुलिस पूछताछ में उशने खुद को शाहजहांपुर का रहने वाला बताया है.
कौन हैं कुलदीप सेंगर?
वर्तमान में बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर ने सियासी कहकरा कांग्रेस से ही सीखा था. 2002 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था. 2007 में कांग्रेस छोड़ BSP में चले गए और बांगरमऊ विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते. हाथी पर भी ज्यादा दिन सवार नहीं रहे और साइकिल की सवारी भी की 2012 में सपा से भगवंतनगर सीट से चुनाव लड़े और जीते. बाद में बीजेपी का दामन थाम लिया. फिलहाल उन्नाव गैंगरेप कांड में जेल में बंद हैं.
