दीपोत्सव: अयोध्या में योगी सरकार ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इकबाल अंसारी ने भी की तारीफ

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

अयोध्या: राममंदिर और बाबरी विवाद से परे अयोध्या (Ayodhya)  एक बार फिर देशदुनिया में सुर्खियों में हैं. रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) को देखकर लग रहा है कि, मानों रामराज्य उतर आय़ा हो . अयोध्या की अलौकिक और अद्भुत छटा ऐसी कि, नजरें हटती ही नही. अयोध्या की गलियों में रंग बिरंगी झांकियां लोगों का मन मोह रही थीं. देश विदेश से आए कलाकार यहां आकर अभिभूत थे.

 5 लाख 51 हजार दियों से रोशन पैड़ी

दरअसल, बीते साल योगी सरकार (Cm Yogi Adityanath) ने जहां सरयू किनारे राम की पैड़ी पर 1.5 लाख दियों से गिनीज बुक में नाम दर्ज  कराया था वो इस बार बहुत रिकॉर्ड से टूटता दिख रहा है. इस बार अयोद्या में 5 लाख 51 हजार दिये जलाए गए हैं. जो पिछली बार की तुलना 5 गुना ज्यादा हैं. इतना ही नहीं शानदार आतिशबाजी के साथसाथ सरयू पर लेजर शो का भी आयोजन किया गया था. सीएम योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) ने सरयू पर भी आरती की.

पुष्पक विमान की तर्ज पर हेलिकॉप्टर से सवारी

त्रेता युग में 14  साल का वनवास के बाद भगवान श्रीराम (Lord Ram) पुष्क विमान से अयोध्या लौटे थे. अयोध्या (Ayodhya)  में दीपोत्सव की छटा भी उसी त्रेतायुग की याद दिला रही थी. लिहाजा पुष्पक विमान की तर्ज पर सांकेतिक) भगवान श्रीराम‘  (Lord Ram) हेलिकॉप्टर से आए. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) ने उनकी आरती उतारी.

 262 करोड़ की योजनाओं की सौगात, विपक्ष पर निशाना

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) ने अयोध्या की झोली भी सौगातों से भर दी. छोटी दिवाली पर बड़ा कीर्तिमान बनाते हुए करीब 262 करोड़ की योजनाओं का ऐलान किया. वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि, कुछ लोग अयोध्या आने से डरते हैं जबकि मै बारबार यहां आया हूं और आता रहूंगा. जो काम अयोध्या में 70 सालों में हीं हुआ हमरी सरकार ने वो करके दिखाया है.

बाबरी के मुद्दई ने की सीएम योगी की तारीफ

अयोध्या (Ayodhya)  विवाद में बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल अंसारी (Iqbal Ansari) ने भी सीएम योगी की जमकर तारीख की. उन्होंने कहा कि, ‘योगी जी जबसे सीएम बने हैं अयोध्या का विकास हो रहा है. देश विदेश से लोग आ रहे हैं. हम सीएम योगी और सभी का इस्तकबाल करते हैं. त्यौहार ऐसे ही मनाया जाना चाहिए जैसे मन रहा है. हम सरकार के कार्यों की सराहना करते हैं. हम चाहते हैं कि, मंदिरमस्जिद और हिंदूमुस्लिम से अलग अय़ोध्या (Ayodhya) का भरपूर विकास हो.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *