यूपी के इस जिले में RSS खोलने जा रहा है अपना पहला ‘सैन्य स्कूल’, रखा जाएगा यह खास नाम

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपना पहला सैन्य स्कूल खोलने जा रही है. माना जा रहा है कि इस स्कूल में अगले सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी. खास बात ये है कि यह पूरी तरह से आवसीय विद्यालय होगा. यह देश का संघ द्वारा संचालित पहला स्कूल होगा जहां शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को सेना में जाने के योग्य बनाने के लिए उन्हों तैयार किया जाएगा.

इस विद्यालय में सैन्य प्रशिक्षण भी स्टूडेंट्स को दिया जाएगा 16 बीघा जमीन पर निर्माण कार्य इन दिनों चल रहा है तो वहीं 16 बीघा पर अलग से बाद में सैन्य प्रशिक्षण समेत तमाम तैयारियां छात्रों को कराई जाएंगी.

OMG! जूतें नहीं पहचान पाए स्कूल के टीचर्स, 4 हजार लड़कों को बांट दिए लड़कियों के जूते

खास होगा स्कूल के नाम
सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस स्कूल का नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक के चौथे सर संघचालक रज्जूभैया के नाम पर है. बता दें कि रज्जूभैया बुलंदशहर जिले के पहासू क्षेत्र के बनैल गांव के मूल निवासी थे ,इस स्कूल के निर्माण के लिए शिकारपुर तहसील के खण्डवाया के रहने वाले चौधरी राजपाल सिंह ने 32 बीघा जमीन एक ट्रस्ट बनाकर दान स्वरूप दी है, जिस ट्रस्ट का नाम राजपाल जन कल्याण सेवा समिति है.

यूट्यूब से जुड़ने के लिए क्लिक करें…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *