शुरू करना चाहते हैं अपना बिजनेस, तो लाखों नहीं बस खर्च करने होंगे कुछ हजार रुपये

अपना एनसीआर अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

इस दुनिया में हर कोई पैसा कमाना चाहता है, जिसके लिए वो तरह-तरह के कामों अपनाते हैं. वहीं कुछ लोगों खुद का बिजनेस कर पैसा कमाने की सोचते हैं, लेकिन ये तो हम सभी जानते हैं कि किसी भी बिजनेस की शुरूआत करने के लिए काफी पैसों की जरूरत होती है. जिसके बाद ही कुछ कमाई की जा सकती है. आज हम आपको केवल 13 हजार रुपए में शुरू होने वाले बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी हर महीने अच्छी-खासी कमाई हो सकती है.

अगरबत्ती के बारे में तो आप जानते ही होंगे. जिसे लोग अपने घर के वातावरण को पवित्र बनाने के लिए इस्तेमाल में लाते हैं. वहीं आपको शायद जानकारी नहीं होगी, लेकिन हम आपको बता देते हैं कि आप इससे बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं. अगर बात करें बात करें अगरबत्ती बनाने वाली मशीन की तो देश में इसकी कीमत 35,000 रुपये से लेकर 1.75 लाख रुपये तक है, जो एक मिनट में 150 से 200 अगरबत्ती तक बना सकती है. तो आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे अगरबती का बिजनेस शुरू कर सकते हैं और इससे आपको कितना लाभ मिलेगा…

अगरबत्ती बनाने में काम आने वाली मशीन
आपको जानकारी के लिए बता दें कि आप अगरबत्ती बनाने के लिए कई तरह की मशीनें काम में ला सकते हैं, जिनमें मिक्सचर मशीन, ड्रायर मशीन और मेन प्रोडक्शन मशीन शामिल है. आपको बता दें कि मिक्सचर मशीन की मदद से कच्चे माल का पेस्ट बनाया जा सकता है और मेन प्रोडक्शन मशीन पेस्ट को सीख या बांस पर लपेटने का काम करता है.

वहीं अगरबत्ती बनाने के लिए गम पाउडर, चारकोल पाउडर, खुशबूदार तेल, नर्गिस पाउडर, बांस, सेंट, फूलों की पंखुड़ियां, चंदन की लड़की, पानी, जेलेटिन पेपर, पैकिंग मटीरियल, शॉ डस्ट आदि सामग्री शामिल हैं.

पैकेजिंग और मार्केटिंग करें कुछ यूं
आपको इस बिजनेस में इस बात का जरूर ध्यान रखना होगा कि आपका उत्पाद आपकी डिजाइनर पैकिंग पर ही बिकेगा. इसलिए पैकिंग के लिए किसी पैकेजिंग एक्सपर्ट से आप एक बार जरूर सलाह लें और अपनी पैकेजिंग को आकर्षक बनाएं. इतना ही नहीं इस बात का भी खास ध्यान रखें आपकी पैकेजिंग लोगों के धार्मिक मनोस्थिति को छूने की कोशिश जरूर, जिस वजह से अगरबत्तियां जल्दी बिकेंगी और मार्केटिंग करने के लिए टीवी, पोस्टर्स या अखबारों पर एड दे सकते हैं.

मात्र 13 हजार के खर्च में शुरू करें काम
आपको बता दें कि आप अगरबत्ती का बिजनेस केवल 13,000 रूपये की लागत में घरेलु तरिके से शुरू कर सकते है, वो बात अलग है कि आपको इसके लिए हाथों से ही इनका निर्माण करना होगा, वहीं अगर आप अगरबत्ती के बिजनेस को उसकी मशीन से शुरू करते हैं तो इसके लिए आपको करीब 5 लाख रूपये की खर्च करने पड़ सकते हैं.

एक नजर इधर भी….

सिर्फ अखिलेश नहीं बल्कि इन मंत्रियों से भी छिनी जाएगी Z सिक्योरिटी, देखिए पूरी लिस्ट

राम मंदिर मामले पर रोजाना सुनवाई के फैसले से खुश होकर योगी अयोध्या को दे रहे ये सौगात

Raksha Bandhan 2019 : राखी पर हैं भाई-बहन से दूर, तो इन मैसेज से करिए भाई और बहन को Wish

गंगा जल की तरह नागा साधु के चरण रज को संभाल कर रखते हैं श्रद्धालु, माना जाता है शुभ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *