अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की पिटाई के बाद हड़ताल, मचा हड़कंप

अपना अलीगढ़ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़: यूनिवर्सिटी के छात्र और मेडिकल कॉलेज के डाकटर्स के बीच आए दिन होने वाली घटनाओं की फेहरिस्त में एक और मामला जुड़ गया है. दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार की शाम को यूनिवर्सिटी के छात्र ने डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी.वहीं इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल की घोषणा कर दी है. ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है ।

https://www.youtube.com/watch?v=dCKrjqKDPUQ&t=1s 

सुरक्षा का नहीं इंतजाम, नहीं होगा काम
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने जनरल बॉडी की बैठक बुलाकर डॉक्टरों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए मांग की कि जब तक ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर को सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी, तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे, हड़ताल जारी रहेगी ।

क्या है मामला ?
यूनिवर्सिटी के डिप्टी प्रॉक्टर सैयद नवाज अली जैदी ने बताया कि, बीए में पढ़ने वाला विश्वविद्यालय का छात्र पेट में दर्द की शिकायत होने पर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में गया था. उस वक्त ड्यूटी पर डॉक्टर मोहिबुल हक मौजूद थे. बताया गया है कि छात्र ने कहा कि उसके पेट में ज्यादा दर्द हो रहा है, इसलिए उसको जल्दी देख लिया जाए. जबकि उस समय डॉक्टर किसी दूसरे मरीज को देख रहे थे. इसलिए थोड़ी देर इंतजार करने को कहा गया. इसी बात पर छात्र और डॉक्टर के बीच वाद विवाद हुआ. मामला तूल पकड़ने पर छात्र ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी ।

दोषियों पर कार्रवाई…
डिप्टी प्रॉक्टर ने बताया कि ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पीड़ित डॉक्टर की ओर से लिखित में उनके कार्यालय को शिकायत की गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. दोषियों के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा. अगर इनमें कोई बाहरी तत्व हुए तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस में भी शिकायत की जाएगी ।

हड़ताल से हड़कंप
दूसरी ओर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आकिब ने बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब ड्यूटी पर मौजूद किसी डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना हुई है. इस घटना के बाद डॉक्टरों में बेहद नाराजगी है. डॉक्टरों ने मांग की है कि जब तक उन्हें सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी तब तक वह हड़ताल पर ही रहेंगे. सभी रेजिडेंट डॉक्टर मिलकर जनरल बॉडी की मीटिंग कर रहे हैं. जिसमें आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा. वही डॉक्टर्स की हड़ताल से मरीज हलकान है. प्रशासन के हाथ पांव फूले हैं ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *