लखनऊ: उतर प्रदेश की योगी सरकार ने अनुपूरक बजट पेश कर दिया. विधानसभा में पेश हुए वित्तीय वर्ष 2019-2019 के इस अनुपूरक बजट में 13 हजार 594 करोड़ 87 लाख का बजट रखा गया.
किस-किसको कितना पैसा
योगी सरकार ने अपने बजट मे सबका साथ-सबका विकास का बखूबी ख्याल रखा है. इस बजट में जिन योजनाओं के लिए पैसा दिया गया है उनमें सबसे ज्यादा इंफ्रास्ट्रकचर पर जोर दिया गया है.
1-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए सरकार ने खजाना खोलने में कोई हिचक नहीं की है. इनके लिए सबसे ज्यादा पैसा दिया है.
2- गोरखपुर में राजकीय उद्यान के सौंदर्यीकरण के लिए 47,15000 रुपए का बजट
3- लखनऊ PGI में उपकरण की खरीद के लिए 7 करोड़ 45 लाख का बजट
4- पशु चिकित्सालयों के निर्माण के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
5- होमगार्ड संगठन के मद के लिए 160 करोड़
पर्यटन पर प्रदेश सरकार का फोकस
1- पर्यटन सूचना एवं प्रसार के ले 5 करोड़
2- पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 100 करोड़
3-जिला योजना के अंतर्गत पर्यटन स्थलों के विकास को 5 करोड़
4- प्रदेश में इको टूरिज्म के लिए 5 करोड़
5- उन्नाव के राजा राम बक्श पार्क के लिए 2 करोड़
अल्पसंख्यों पर भी मेहरबान योगी सरकार
अनुपूरक बजट में मदरसा आधुनिकरण के लिए 20 करोड़ रुपए का आवंटन हुआ है. अल्पसंख्यक बाहुल्य जिलों में ITI भवन निर्माण केलिए 40 करोड़ का बजट रखा है
तीर्थ स्थलों पर भी मेहरबान
अयोध्या दीपोत्सव के आयोजन के लिए 6 करोड़ का बजट
मिर्जापुर विंध्यावासिनी देवी धाम के विकास को 10 करोड़
