बड़ा खुलासा, 11 हजार करोड़ रुपए के गोला-बारुद से पाक पर हमले की तैयारी थी

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : न्यूज एजेंसी पीटीआई ने भारतीय सेना के सूत्रों के हवाले से बहुत बड़ा खुलासा किया है. बताया जा रहा है भारतीय सेना ने बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान पर हमला करनी की तैयार कर ली थी. सेना ने पाकिस्तान में घुसकर युद्ध करने की तैयारी पूरी कर ली थी. इसके लिए बकायदा सेना प्रमुख बिपिन रावत ने सरकार से जुड़े बड़े लोगों को बता दिया था कि इसके लिए फौज ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है.

आर-पार के मुड में थी सेना

यही नहीं सेना की तैयारी पाकिस्तान की धरती पर घुसकर जंग करने की थी. इसके साथ ही पाकिस्तान पर हवाई हमले की योजना बना ली गई थी. सूत्र ने बताया कि भारतीय सेना पाकिस्तान के साथ युद्ध के लिए तैयार थी जिसमें पाकिस्तान के अंदर जाना शामिल था. जब सरकार पुलवामा आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को दंडित करने के लिए हवाई हमले करने सहित विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही थी, उस समय सेना प्रमुख ने सरकार को अपनी तैयारी के बारे में जानकारी दी थी.

युद्ध के लिए तैयार थी सेना
सूत्रों के मुताबिक, जनरल रावत ने सोमवार को सेवानिवृत्त सेना के अधिकारियों के साथ एक बैठक में बालाकोट हमले के बाद पाकिस्तान सेना के साथ किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा था. जनरल रावत की टिप्पणियों के बारे में बात करते हुए एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सेना प्रमुख की बातों का यह मतलब था कि भारतीय सेना पाकिस्तान में युद्ध के लिए तैयार थी.

खरीदे थे 11 हजार करोड़ रुपए के गोला-बारूद

सूत्रों की मानें तो भारतीय सेना सितंबर 2016 में उरी आतंकी हमले के बाद 11,000 करोड़ रुपये के गोला-बारूद की खरीद के लिए अनुबंधों को अंतिम रूप दे चुकी थी. इसमें से 95 प्रतिशत गोला बारूद लिया भी जा चुका था.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *