यूपी में सहायक शिक्षकों की नियुक्ति का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में सहायक शिक्षकों की नियुक्ति में धांधली मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. मंगलवार को इस मामले की सुनवाई होगी. जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका सीबीआई जांच पर रोक के आदेश के खिलाफ लगाई गई है.

क्या था इलाहाबाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच का फैसला
बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने पिछले साल CBI जांच का आदेश दिया था. लेकिन यूपी सरकार की अपील पर हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने इस साल फरवरी में सीबीआई जांच पर रोक लगा दी थी. बता दें कि उत्तर प्रदेश में सहायक शिक्षकों के पद पर 68500 पदों पर हुई थी नियुक्तियां.

69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी दिया हजारों अभ्यर्थियों के हक में फैसला

यह है पूरा मामला
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने सहायक शिक्षकों के 69 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा के मामले में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2019 के संबंध में 7 जनवरी 2019 का शासनादेश निरस्त कर दिया था. इस शासनादेश के द्वारा जनरल व रिजर्व कैटेगरी के लिए क्रमशः 65 व 60 प्रतिशत क्वालिफाइंग मार्क्स घोषित किया गया था. हाईकोर्ट ने दर्जनों याचिकाओं को मंजूर करते हुए कहा था कि पिछले साल सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की तरह क्वालिफाइंग मार्क्स तय करते हुए रिजल्ट तीन महीने में घोषित करें.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *