आदित्य रेजिडेंट्स सोसाइटी में लाखों में खरीदा घर, लेकिन अब नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नोएडा : पजेशन से पहले बिल्डर ग्राहकों को लंबे लंबे वादे करते हैं, यकिन दिलाते हैं कि मैंटनेंस का पूरा ध्यान रखा जाएगा, बकायदा इसके लिए ग्राहकों से अलग से लाखों रुपए लेते हैं, मगर एक बार ग्राहक ने सोसाइटी में घर ले लिया तो बाद में चाहे कुछ भी हो देखने तक नहीं आते, ऐसा ही ताजा मामला आया है सेक्टर-76 स्थित आदित्य सेलिब्रिटी होम्स के रेजिडेंट्स सोसाइटी मे. यहां के लोगों ने समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए रविवार को बिल्डर और एओए के खिलाफ प्रदर्शन किया.

‘भुगतान किया पर सुविधाएं ना के बराबर’
यहां के लोगों का कहना है कि सोसायटी में एओए और बिल्डर की सांठ-गांठ के चलते कई काम रुके पड़े हैं. लोग तमाम सुविधाओं के लिए पहले ही बिल्डर को भुगतान कर चुके हैं, फिर भी उनकी नहीं सुनी जा रही है. रेजिडेंट्स ने बताया कि बारिश के दिनों में छत टपकने से बेसमेंट में पानी भर जाता है. इससे गाड़ियां खराब होती हैं, लेकिन रिसाव को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है. सोसायटी में बिल्डर ने सीवेज प्लांट तक नहीं लगाया गया.

वर्धमान और कॉस्मिक ग्रुप ने लोगों को किया कंगाल, 40 लाख रुपए लेकर भी नहीं दी इंच भर जमीन

बिजली कनेक्शन में भी फर्जीवाडा
लोगों का कहना है कि बिल्डर ने बिजली कनेक्शन में भी फर्जीवाडा किया है, कनेक्शन लेते वक्त बिल्डर ने ग्रामीण क्षेत्र के नाम पर बिजली कनेक्शन लिया था, अब सोसायटी के लोगों को शहरी क्षेत्र में कनेक्शन कन्वर्ट कराने के लिए जूझना पड़ रहा है, इतना ही नहीं अतिक्रमण भी बढ़ता जा रहा है शुरुआत में यहां 10 दुकानें थीं, जो कि अब दोगुनी हो गई हैं. इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

बिल्डर और एओए में साठ गांठ
रेजिडेंट्स का कहना है कि ग्रीन बेल्ट के एरिया को पार्किंग के नाम पर फ्लैटों के मालिकों को बेच दिया गया है, जो गलत है, सोसायटी में 2 लिफ्ट कम लगी हैं. रेजिडेंट्स ने कहा कि 2018 में बिल्डर ने लोगों को सोसायटी सौंप दिया था, उसके बाद सारी जिम्मेदारी एओए को सौंप दी गई. तय हुआ था कि बिल्डर 12 करोड़ रुपये एओए को देगा, जिसे सोसायटी के काम में लगाया जाएगा. वहीं एओए के अध्यक्ष राजेश सिंह का कहना है, बेसमेंट में रिसाव को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *