जेल से बधाई संदेश दे रहा हिंसा का आरोपी योगेश राज, शहर में लगे होर्डिग

अन्य जिले अपना अलीगढ़ अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : 3 दिसंबर को जिले के स्याना क्षेत्र में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज भले ही सलाखों के पीछे हो, मगर अभी भी शहर में उसका भोकाल इतना है कि मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस की बधाइयां दे रहा है वो भी शहर में होर्डिग्स लगवाकर

और कौन कौन है होर्डिंग्स में ?
शहर में गणतंत्र दिवस और मकर संक्रांति की बधाई के कई होर्डिंग्स  लगे हैं, जिनमें योगेश राज की तस्वीर बजरंग दल के वेस्टर्न सह संजोयक प्रवीण राठी के साथ लगी है, होर्डिंग्स में और भी लोगों की तस्वीर लगी हैं, जिसमें बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता सतीश लोधी, आशीष चौहान, सतेन्द्र राजपूत और विशाल त्यागी की तस्वीर भी है, बता दें की विशाल त्यागी भी बुलंदशहर हिंसा का आरोपी है.

होर्डिंग्स को लेकर उठा विवाद
शहर में लगे इन होर्डिंग्स को लेकर विवाद भी शुरु हो गया है, जिले के ही दूसरी विचारधारा के छात्र संगठनों ने इन होर्डिंग्स को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई है, वहीं होर्डिंग्स को लेकर उठे विवाद पर बजरंग दल के जिला सह संयोजक प्रवीण राठी का बयान आया है

प्रवीण राणी की होर्डिंग्स पर सफाई
शहर में लगे होर्डिंग्स को लेकर उठे विवाद पर प्रवीण राठी का कहना है कि, हमारा संगठन उन सभी कार्यकर्ताओं के साथ है जिन्हें बुलंदशहर हिंसा में गलत तरीके से आरोपी बनाया गया है, हमारे लोगों को साजिश के तहत आरोपी बनाया गया है, वो सभी शुरु से ही निर्दोष है, समय आने पर कोर्ट उन्हें जरुर बरी करेगा

क्या हुआ था बुलंदशहर हिंसा में ?
बता दें कि 3 दिसंबर को स्याना क्षेत्र के चिंगरावठी गांव में गोकशी की अफवाह फैली, जिसके बाद बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज और कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, शिकायत के बाद गुस्साई भीड़ ने चिंगरावठी कोतवाली में उपद्रव मचाया तोड़-फोड़ की, कुछ बवालियों ने पुलिस टीम पर हमला भी किया, जिसमें इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौत हो गई, मौत के बाद से ही बजरंग  दल का जिला संयोजक योगेश राज फरार चल रहा था, जिसे 3 जनवरी को गिरफ्तार किया गया.

एक नजर इधर भी…

अरे साहब बता दो हमरा पति कैसा है… अपने होने वाले पति के बारे में क्यों लड़कियां पूछ रही हैं ये सवाल

सुशांत को पसंद आया अंकिता का नया अवतार, कमेंट में लिखा- ‘ये शानदार है’

इस दिन मुंबई में बॉलीवुड सितारों को पार्टी देंगे निक-प्रियंका, सामने आया कार्ड

ईशा की शादी में बैंकग्राउंड डांसर बन गए सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

निक के साथ कितनी खुश हैं प्रियंका? अपनी शादी को 10 में से दिए इतने नंबर

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *