बच्चों समेत 6 रिश्तेदारों को खत्म कर पुलिस के सामने किया सरेंडर

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : गुरुवार शम एक युवक ने माता-पिता, भाई-भाभी और उनके दो बच्चों की धारदार हथियार (गंडासा) से हत्या कर दी. कत्लेआम को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद पुलिस के पास पहुंचा और सरेंडर कर दिया. हत्या की वजह परिवार में संपत्ति विवाद बताया जा रहा है. मामला बंथरा थाना क्षेत्र का है. पुलिस आरोपी से पूछताछ  कर रही है. सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं.

संपत्ति का हो सकता है मामला 

घटना बंथरा थाना क्षेत्र के गोदौली गांव की है. आरोपी का नाम अजय सिंह है. उसे शक था कि परिजनों ने जमीन बेच दी है. लेकिन, उसे (अजय सिंह) को हिस्सा नहीं दिया गया. उसकी परिवार से कहासुनी हुई. परिवार ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया. पिता अमर सिंह खेत चले गए. अजय भी वहां पहुंच गया. वहां पर पिता की हत्या की. इसके बाद बाइक से घर लौटा. यहां भाई अरुण को मारा. बचाव के लिए मां और और अरुण की पत्नी आईं तो उन्हें भी खत्म कर दिया. 9 साल के भतीजे सौरभ और 2 साल की भतीजी सारिका को भी नहीं छोड़ा. उनकी भी जान ले ली. कुछ देर बाद अजय बेटे अविनाश के साथ थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया.

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *