दिल्ली-NCR में आज संभलकर निकलें, क्योंकि आज सड़कों पर टैक्सी-ऑटो नहीं चलेंगे

अपना एनसीआर

नई दिल्लीः आज दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम समेत पूरे देश के किसी भी हिस्से में आप कहीं जा रहे हैं तो आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. देशभर में नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद से लगातार हो रहे भारी-भरकम चालानों को लेकर विरोध में आज ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल का आव्हान किया है.

हड़ताल के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में सार्वजनिक वाहन नहीं चलेंगे. खास बात ये है कि इस हड़ताल में स्कूल बस और कैब भी शामिल हैं. ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन की ओर मिली जानकारी के मुताबिक, इस हड़ताल में 51 संगठनों को शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें : कटा 2 लाख रुपए का अब तक सबसे बड़ा चालान

50 हजार टैक्‍सियों के थमेंगे चक्के
नए मोटर व्हीकल एक्ट में कई गुना तक बढ़े जुर्माने, बीमा की राशि और आरएफआइडी टैग की अनिवार्यता सहित अन्य मसले को लेकर ट्रक, टेंपो, बस, ऑटो, टैक्सी और कैब सर्विस ने बंद का आव्हान किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान 25 हजार ट्रक, 35 हजार ऑटो, 50 हजार टैक्सी और कैब नहीं चलेंगी.

यह भी पढ़ें : योगी सरकार के पूरे हुए ढाई साल, जानिए वो 10 फैसले जो सुर्खियों में रहे

स्कूलों ने सर्कुलर जारी कर किया
इस बंद में स्कूल कैब वालों के शामिल होने से दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम में कई स्कूलों को बंद करने के ऐलान किया गया है. कई प्राइवेट स्कूलों की ओर से सर्कुलर जारी कर कहा गया है कि कैब और बस की हड़ताल होने के कारण गुरुवार को बच्चों को पिक करने में परेशानियां होंगी, जिस वजह से स्कूल को बंद करने का आदेश जारी किया गया है.

दिल्ली-एनसीआर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें….

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *