चंदौली में चार लोगों के ऊपर से गुजरी ट्रेन

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ :  चंदौली जिले में ट्रेन की पटरी पर चार लोगों के शव बरामद हुए हैं. इनमें तीन महिलाएं और एक परुष है. ये लोग पटरी पर सो गए थे जिनके ऊपर से ट्रेन गुजर गई. चंदौली के ASP प्रेम चंद ने इस हादसे की पुष्टि की है. रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे के आसपास मालगाड़ी गुजर रही थी. इसकी चपेट में आने से 40 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय किशोरी और 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई.

मृतकों की अभी नहीं हो पाई शिनाख्त

घटना की सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी प्रेम चंद, सदर कोतवाली और अलीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. वहीं डीआरएम पंकज सक्सेना भी जीआरपी जवानों के साथ विशेष ट्रेन से घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत पड़े शवों को एकत्रित किया और उसकी शिनाख्त स्थानीय ग्रामीणों से कराने की कोशिश की, लेकिन शव इतने क्षत-विक्षत हो चुके थे कि उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई.

नहीं मिला कोई पहचान पत्र

मृतकों के पास कागजात होने की उम्मीद से जवानों ने रेलवे ट्रैक पर काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन उन्हें कोई कागजात नहीं मिला. एसपी ने बताया कि मृतक एक ही परिवार के मालूम होते हैं. मामला दुर्घटना का नहीं, बल्कि आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *